📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस (IANS) की सोशल मीडिया टीम में कई पदों पर वैकेंसी…जल्द करें अप्लाई

IANS देश की बड़ी समाचार एजेंसियों में से एक है। एजेंसी अपनी सोशल मीडिया विभाग का विस्तार कर रही है जिसके लिए

SHARE:

नई दिल्ली। करियर डेस्क

देश की अग्रणी समाचार एजेंसी IANS (इंडो-एशियन न्यूज सर्विस) ने अपने सोशल मीडिया विभाग के विस्तार के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती की घोषणा की है। एजेंसी द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ती सक्रियता और कंटेंट की मांग को देखते हुए यह नियुक्तियां की जा रही हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

भर्ती विज्ञापन के अनुसार, ट्विटर (अंग्रेज़ी) के लिए 10 पद निर्धारित किए गए हैं, जिनके लिए 3 से 5 वर्ष का अनुभव अपेक्षित है।

वहीं ट्विटर (हिंदी) के लिए 5 पदों पर 2 से 5 वर्ष के अनुभव वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इंस्टाग्राम और फेसबुक के लिए 2 पद (1 से 3 वर्ष अनुभव) तथा यूट्यूब के लिए 4 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

लिंक्डइन प्रोफाइल प्रबंधन के लिए 2 पद (1 से 3 वर्ष अनुभव) घोषित किए गए हैं।

इसके अतिरिक्त मीडिया मॉनिटरिंग के लिए 4 पदों पर 2 से 4 वर्ष अनुभव वाले अभ्यर्थियों की आवश्यकता है। स्टोरी फाइंडर के 5 पद भी विज्ञापित किए गए हैं, जिनके लिए 4 से 8 वर्ष का अनुभव अनिवार्य है।

इन पदों के लिए आउटपुट डेस्क का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी।

सभी पदों के लिए कार्यस्थल नोएडा सेक्टर-3 स्थित कार्यालय रहेगा। नियुक्तियां ऑन-साइट आधार पर की जाएंगी तथा चयनित अभ्यर्थियों को रोटेशनल और नाइट शिफ्ट में कार्य करना होगा।

आवेदन प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों को अपना रिज़्यूमे और कवर लेटर ईमेल के माध्यम से भेजना होगा तथा विषय पंक्ति में संबंधित पद का स्पष्ट उल्लेख करना आवश्यक है।

केवल शॉर्टलिस्टेड किए गए उम्मीदवारों से ही संपर्क किया जाएगा। चयन प्रक्रिया कार्यालय में प्रत्यक्ष साक्षात्कार के माध्यम से पूरी की जाएगी।

डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया क्षेत्र में अनुभव रखने वाले पेशेवरों के लिए यह अवसर महत्वपूर्ण माना जा रहा है, विशेषकर उन अभ्यर्थियों के लिए जो तेज़-तर्रार न्यूज़रूम वातावरण में काम करने की इच्छा रखते हैं।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह असम के गुवाहाटी में केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) के 87वें स्थापना दिवस में हुए  शामिल…कहा….CRPF ने 86 वर्षों में शौर्य, धैर्य और बलिदान के साथ देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत दिया है आधार