📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

‘3 इडियट्स’ के सीक्वल को लेकर आई अच्छी ख़बर…पुरानी स्टारकास्ट के साथ ये बड़ा एक्टर आएगा नज़र !

राजकुमार हिरानी की सुपर डुपर हिट फिल्म '3 इडियट्स' के सीक्वल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। इस सीक्वल का नाम “4 इडियट्स” होगा। इसको लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी गई है। आइए जानते हैं कि “3 इडियट्स” की पुरानी स्टार कास्ट कौन सा सुपर स्टार “4 इडियट्स” फिल्म में नज़र आएगा?

SHARE:

PC- Social Media

मुंबई। एंटरटेनमेंट डेस्क

आमिर खान, करीना कपूर, शरमन जोशी, आर.माधवन अभिनीत फिल्म “3 इडियट्स” 2009 में रिलीज हुई जो बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कामयाब हुई थी। ये फिल्म शिक्षा व्यवस्था, दोस्ती और जीवन के मूल्यों पर आधारित थी, जिसने युवाओं के बीच गहरी छाप छोड़ी।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रोड्युसर्स ने इस मूवी के सीक्वल का नाम ‘4 इडियट्स’ रख सकते है। आगे चलकर इसमें बदलाव की संभावना है। इसके अलावा, निर्माता सीक्वल में एक नए मुख्य किरदार को शामिल करके फ्रैंचाइजी का विस्तार करने के मूड में हैं। उन्होंने कहा, “स्क्रिप्ट पर फिलहाल ‘4 इडियट्स’ नाम से काम चल रहा है। निर्माता सक्रिय रूप से चौथे इडियट की खोज में जुटे हैं, जो किसी सुपरस्टार का नाम हो सकता है।”

‘3 इडियट्स’ के सीक्वल का नाम

“3 इडियट्स” के सीक्वल की नाम नाम “4 इडियट्स” होगा और इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम शुरू हो चुका है। प्रोडक्शन हाउस से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, इस फिल्म की स्क्रीन प्ले का काम जारी है। सीक्वल को पहले पार्ट से भी बड़ा और बेहतर बनाने की कोशिश है। “3 इडियट्स” की कहानी जहां से खत्म हुई थी वहीं से सीक्वल फिल्म की कहानी आगे बढ़ेगी। इस सीक्वल फिल्म में चौथा मुख्य किरदार को भी दमदार बनाया जाएगा ताकि फिल्म “4 इडियट्स” अपने नाम के अनुरूप बने ।

कौन सा सुपर स्टार आएगा नज़र ?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह नया पार्ट ‘4 इडियट्स’ नाम से बनेगा, जिसमें ओरिजिनल ट्रियो के अलावा एक बड़ा बॉलीवुड सुपरस्टार चौथा ‘इडियट’ बनेगा। सोशल मीडिया में विधु विनोद चोपड़ा के साथ, आमिर खान, शरमन जोशी, आर माधवन के साथ शाहरूख खान नज़र आ रहे हैं तो ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि शाहरूख खान इस फिल्म में नज़र आ सकते हैं।

‘3 इडियट्स’ ने शिक्षा सिस्टम पर बहस छेड़ी थी, और सीक्वल शायद आज के जेन Z इश्यूज को टच करेगा। विद्या विनोद चोपड़ा प्रोडक्शन के तहत यह 2026-27 की बड़ी रिलीज बन सकती है। ये फिल्म 24 दिसंबर 2027 को रिलीज हो सकती है।फिलहाल तो दर्शकों को इस फिल्म के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार है।

 

सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें

गृह मंत्रालय के भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) द्वारा ‘महिलाओं और बच्चों के खिलाफ ऑनलाइन अपराध (OCWC) पर ‘राष्ट्रीय संवाद’ की हुई शुरूआत…राज्यों और संघ राज्य क्षेत्रों के लिए महिलाओं और बच्चों के खिलाफ ऑनलाइन अपराधों पर मास्टर ट्रेनर्स इंडक्शन प्रोग्राम का भी शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली से दो अमृत भारत एक्सप्रेस, दो एक्सप्रेस रेलगाड़ियों और एक पैसेंजर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया…केरल के एर्णाकुलम से एक और पैसेंजर ट्रेन को भी किया रवाना…इन नई रेल गाड़ियों से तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा और झारखंड के लाखों यात्रियों को मिलेगा फायदा