📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

जनर्लिज्म से जुड़े युवाओं के लिए अच्छी ख़बर…इस बड़ी इंटरनेशनल न्यूज एजेंसी में बनिए आउटपुट प्रोड्युसर

Associated Press यानि एपी एक इंटरनेशनल न्यूज एजेंसी है जिसकी स्थापना 1846 में हुई थी। ये न्यूज एजेंसी तथ्यात्मक, त्वरित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध है। इस एजेंसी ने आउटपुट प्रोड्युसर की वैकेंसी निकाली है, आइए जानते हैं कि इसके लिए कैसे अप्लाई करना है?

SHARE:

PC- AP

नई दिल्ली. करियर डेस्क

एपी एक बड़ी और विख्यात न्यूज़ एजेंसी है जो  प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया संस्थानों को समाचार से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराता है। एजेंसी को  आउटपुट प्रोड्युसर के रुप में ऐसे प्रोफेशनल्स की ज़रूरत है जिसे अंतर्राष्ट्रीय ख़बरों की अच्छी समझ हो और जो डिजिटल मीडिया के दर्शकों के अच्छी तरीके से कहानी कहने की क्षमता रखता हो।

अभ्यर्थी को ताज़ा खबरों के दबावपूर्ण माहौल में उत्कृष्ट प्रदर्शन का अनुभव होना चाहिए। अंग्रेजी में मजबूत लेखन और संचार कौशल, विभिन्न प्रारूपों की टीम के साथ सहयोग करने की क्षमता तथा निष्पक्षता और सत्यनिष्ठा के मानकों का पालन अपेक्षित है।

पद– आउटपुट प्रोड्युसर (नई दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू)

आवश्यक योग्यता- जनर्लिज्म मास कम्युनिकेशन में बैचलर्स या मास्टर्स डिग्री या पीजी डिप्लोमा

अनुभव: किसी भी मीडिया संस्थान में काम करने का कम से कम 3 साल का अनुभव। नॉन-लीनियर वीडियो एडिटिंग में एक्सपर्ट होना चाहिए और अंग्रेजी की अच्छी नॉलेज होनी चाहिए।

जॉब डिस्क्रप्शन- 

इस पद पर चयनित अभ्यर्थी एपी के वैश्विक ग्राहकों के लिए वीडियो कंटेंट बनाने का कार्य करना होगा।

उम्मीदवार को लाइव फीड से ब्रेकिंग न्यूज़ वीडियो को निर्धारित समयसीमा के भीतर संपादित करना होगा तथा समाचार जुटाने के लिए सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग करना होगा।

साथ ही, दृश्य सत्यापन तकनीकों का अनुप्रयोग और एपी के सत्यापन उपकरणों की जानकारी अतिरिक्त लाभ मानी जाएगी। एपी 24/7 अंतर्राष्ट्रीय न्यूज ऑर्गेनाइजेशन है, इसलिए शिफ्टवाइज ड्यूटी करनी होगी और ज़रूरत पड़ने पर रात और वीकएंड पर कार्य करना पड़ सकता है.

कैसे करें आवेदन?

इच्छुक उम्मीदवारों को ऑन-लाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए इस आधिकारिक लिंक https://careers.ap.org/ पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करना होगा।

ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट 4 मार्च 2026, रात 11:59 बजे तक है। आवेदकों को इस तारीख से पहले आवेदन करने की सलाह दी जाती है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह असम के गुवाहाटी में केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) के 87वें स्थापना दिवस में हुए  शामिल…कहा….CRPF ने 86 वर्षों में शौर्य, धैर्य और बलिदान के साथ देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत दिया है आधार