📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

जनर्लिज्म के स्टूडेंट्स के लिए आई अच्छी ख़बर…इस बड़े मीडिया हाउस के फेलोशिप से जुड़कर बनाएं अपना करियर

देश के बड़े मीडिया संस्थानों में शुमार दैनिक भास्कर ने जर्नलिज़्म फेलोशिप प्रोग्राम की घोषणा कर दी है। ये फेलोशिप जनर्लिज्म में अपना करियर बनाने के इच्छुक नई पीढ़ी के पत्रकारों के लिए सुनहरा अवसर है। दैनिक भास्कर ने जर्नलिज़्म फेलोशिप प्रोग्राम की सबसे अच्छी बात ये है कि 12 महीने की इस फेलोशिप में चयनित अभ्यर्थी को 25 हज़ार रुपए प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा तो वहीं अच्छी परफॉर्मेंस के आधार पर रिगुलर जॉब भी मिल सकती है। आइए जानते है कि इसके लिए सिलेक्शन प्रॉसेस क्या है?

SHARE:

PC- Dainik Bhaskar
नई दिल्ली. करियर डेस्क
भारत के प्रमुख मीडिया समूहों में से एक दैनिक भास्कर का जर्नलिज़्म फेलोशिप प्रोग्राम युवा और उभरते पत्रकारों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। इस फेलोशिप का उद्देश्य देशभर के प्रतिभाशाली युवाओं को निष्पक्ष और जनहित की पत्रकारिता के लिए प्रोत्साहित करना है। इस फेलोशिप के माध्यम से सिलेक्टेड कंडीडेट को अनुभवी संपादकों और मीडिया विशेषज्ञों का मार्गदर्शन भी मिलेगा।
आवश्यक योग्यता-
  • जर्नलिज़्म/मास कम्युनिकेशन/ मीडिया स्टडीज में डिग्री या डिप्लोमा संबंधित क्षेत्रों के छात्र
  • फ्रीलांस पत्रकार या फिर मीडिया में कार्यरत युवा रिपोर्टर भी आवेदन कर सकते हैं।
  • सोशल इश्यूज पर काम करने वाले जनर्लिस्ट या रिसर्चर भी अप्लाई कर सकते हैं।
  • हिंदी में धाराप्रवाह बोल, पढ़ और लिख सकते हों। हिंदी टायपिंग आनी चाहिए।
  • अधिकतम आयु  27 वर्ष । इससे कम उम्र के उम्मीदवार आवेदन के पात्र होंगे।
आवेदक के पास एक सशक्त स्टोरी आइडिया होना आवश्यक होता है, जो समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाल सके। किसी न किसी मंच के माध्यम से पत्रकारिता में अपनी रुचि प्रदर्शित करें। यह ब्लॉगिंग, व्लॉगिंग, छात्र समाचार पत्र के लिए लेखन, किसी कंटेंट संगठन के लिए फ्रीलांसिंग, सोशल मीडिया के लिए कंटेंट बनाना, वेबसाइट के लिए लेखन आदि हो सकता है।
फेलोशिप की प्रमुख विशेषताएँ
  • आर्थिक सहयोग: फेलोशिप की अवधि 1 साल है जो कि अगस्त 2026 से शुरू होगी। चयनित फेलो को 25 हज़ार रुपए प्रति माह स्टाइपेंड के रूप में मिलेगी।
  • मेंटॉरशिप: वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों के साथ नियमित मार्गदर्शन सत्र।
  • प्रकाशन का अवसर: चयनित रिपोर्ट्स को दैनिक भास्कर के प्रिंट और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रकाशित किया जाता है।
  • नेटवर्किंग: मीडिया उद्योग के विशेषज्ञों के साथ जुड़ने का अवसर।
सिलेक्शन प्रॉसेस

आपको एक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा जिसमें कुछ लिखित प्रश्न और एक वीडियो शामिल होगा। चयन होने पर आपको आवेदन प्रक्रिया के दूसरे चरण को पूरा करना होगा, जो एक ऑनलाइन मूल्यांकन होगा। सफल होने पर, आपको ऑनलाइन इंटरव्यु के लिए बुलाया किया जाएगा। अंतिम सिलेक्शन के लास्ट स्टेप में आपको पैनल इंटरव्यु के लिए बुलाया जाएगा। चयन में मौलिकता, विषय की प्रासंगिकता, शोध की गहराई और सामाजिक प्रभाव को प्राथमिकता दी जाती है।

 ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 17 अप्रैल 2026
अधिक जानकारी के लिए आप इस पर मेल कर सकते हैं rcajournalismfellowship@dbdigital.in    या फिर whatsapp करें 9201900913.
फेलोशिप के बारे में विस्तार से जानने के लिए इस आधिकारिक लिंक पर क्लिक करें
https://www.bhaskar.com/journalismfellowship
सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें

दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू हुआ ‘एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के ‘महाकुंभ’ का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन…पीपुल, प्लैनेट और प्रोग्रेस की थीम पर हो रहे इस समिट में कई देशों के प्रतिनिधि हो रहे हैं शामिल