📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

EdCIL ने पीएम श्री योजना के लिए निकाली कंसल्टेंट की वैकेंसी…1 लाख तक है सैलरी…इस तारीख तक करें अप्लाई

पीएम श्री स्कूल भारत सरकार की एक केंद्रीय प्रायोजित योजना है। इस योजना का उद्देश्य 14500 से अधिक पीएम श्री स्कूलों का विकास करना है। EdCIL(India) ने पीएम श्री परियोजना के टेक्निकल सपोर्ट ग्रुप (टीएसजी) के लिए कंसल्टेंट हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। कंसल्टेंट की नियुक्ति कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर 2 साल के लिए होगी, जिसे एक बार में 1 वर्ष के लिए बढ़ाया जा सकता है, अधिकतम 5 वर्ष की अवधि तक, अर्थात् 2+1+1+1 वर्ष, शिक्षा मंत्रालय की आवश्यकता और संबंधित सलाहकार के प्रदर्शन के अनुसार कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाया जा सकता है। आइए जानते हैं इसके लिए क्या है योग्यता और चयन प्रक्रिया?

SHARE:

PC-Edcil (India)

नई दिल्ली. करियर डेस्क।

EdCIL (India) लिमिटेड एजुकेशन मिनिस्ट्री के अंतर्गत आने वाली एक मिनी रत्न श्रेणी-1 सीपीएसई है, जो भारत और विदेशों में शिक्षा और शिक्षा मंत्रालय के सभी क्षेत्रों में प्रबंधन और परामर्श सेवाएं प्रदान करती है। संस्थान ने अप्रेंटिसशिप के लिए योग्य और पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। पात्र और इच्छुक उम्मीदवार 9 जनवरी 2026 से लेकर अंतिम तिथि 25 जनवरी 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं।

पद- कंसल्टेंट (ICT & Digital Initiatives)

आवश्यक योग्यता – इसके लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर विज्ञान, इंजीनियरिंग, सूचना प्रणाली/प्रौद्योगिकी में कम से कम 60% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएट/एम.टेक की डिग्री

वांछनीय योग्यता –: एम.फिल, एम.टेक, पीएचडी, अतिरिक्त योग्यताएं, शोध अनुभव, संबंधित क्षेत्र में प्रकाशित शोध पत्रों वाले व्यक्तियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

एक्सपीरियंस- इनफॉर्मेशन साइंस/एजुकेशनल टेक्नोलॉजी सेक्टर में 3 साल का अनुभव

आवश्यक योग्यता – इसके लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर विज्ञान, इंजीनियरिंग, सूचना प्रणाली/प्रौद्योगिकी में कम से कम 60% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएट/एम.टेक की डिग्री

वांछनीय योग्यता –: एम.फिल, एम.टेक, पीएचडी, अतिरिक्त योग्यताएं, शोध अनुभव, संबंधित क्षेत्र में प्रकाशित शोध पत्रों वाले व्यक्तियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

एक्सपीरियंस- इनफॉर्मेशन साइंस/एजुकेशनल टेक्नोलॉजी सेक्टर में 3 साल का अनुभव

आयु सीमा- अधिकतम 35 वर्ष

सैलरी- 80,000 से 1,00,000 रुपये प्रति माह


पद- कंसल्टेंट (Finance & Procurement )

आवश्यक योग्यता – किसी मान्यता प्राप्त यूनीवर्सिटी या संस्थान से फायनेंस या एकाउंट या बिजनेस में मास्टर्स डिग्री, या CA or ICWA में कम से कम 60% मार्क्स होने चाहिए।

वांछनीय योग्यता – एमफिल या पीएचडी की डिग्री

एक्सपीरियंस- 3 साल का अनुभव


पद- कंसल्टेंट (Access & Infrastructure )

आवश्यक योग्यता – किसी मान्यता प्राप्त यूनीवर्सिटी या संस्थान सिविल इंजीनियरिंग या आर्किटेक्चर में मास्टर्स डिग्री या बीटेक के साथ एमबीए की डिग्री

वांछनीय योग्यता – एमफिल या पीएचडी की डिग्री

एक्सपीरियंस- 3 साल का अनुभव

एक्सपीरियंस- इनफॉर्मेशन साइंस/एजुकेशनल टेक्नोलॉजी सेक्टर में 3 साल का अनुभव

आयु सीमा- अधिकतम 35 वर्ष

सैलरी- 80,000 से 1,00,000 रुपये प्रति माह

ज्यादा जानकारी के लिए इस आधिकारिक लिंक पर क्लिक करें– https://www.edcilindia.co.in/Default/ViewFile/?id=1767894973301_PM%20SHRI%20Advertisement.pdf&path=TCareer

सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की विदेश नीति के खिलाफ सैकड़ों लोग सड़कों पर उतरे… न्यूयॉर्क, वाशिंगटन, लॉस एंजिल्स, शिकागो, सैन फ्रांसिस्को जैसे शहरों में ट्रंप की तस्वीर के साथ ‘नो किंग्स’ लिखे बैनर के माध्यम से ईरान पर हमले का किया विरोध 

इंडियन प्रीमियर क्रिकेट लीग (IPL) के 19वें संस्‍करण बेंगलुरू में में हुई रंगारंग शुरुआत…एम.चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम में खेले गये पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने सनराजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की  ‘मन की बात’…कहा..कोविड काल की तरह, मौजूदा तेल गैस संकट से भी भारत उबर जाएगा…आकाशवाणी से प्रसारित कार्यक्रम में कहा …140 करोड़ देशवासियों के हित में स्वार्थगत राजनीति के लिए नहीं है कोई जगह….उन्होंने लोगों से अफ़वाहों के प्रति सतर्क रहने को कहा  

पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ ऑन लाइन बैठक की…कहा.. ब्लैक मार्केटिंग को रोकें…मिडिल ईस्ट में युद्ध के चलते एनर्जी, तेल और खाद की आपूर्ति प्रभावित होने के संकट को टीम इंडिया की भावना के साथ मिलकर निपटेंगे