📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

दिल्ली सरकार में पीआरओ, रिपोर्टर समेत 216 पदों पर निकली वैकेंसी..इस तारीख तक करें अप्लाई

DSSSB यानि Delhi Subordinate Services Selection Board सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। जनर्लिज्म, पब्लिक रिलेशन, मास कम्युनिकेशन की योग्यता रखने वाले छात्र पीआरओ और रिपोर्टर के लिए आवेदन कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि इस भर्ती की डिटेल्स

SHARE:

नई दिल्ली। करियर डेस्क
दिल्ली सरकार के तहत Delhi Subordinate Services Selection Board  ने वर्ष 2026 के लिए नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत विभिन्न विभागों में कुल 216 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
पदों का विवरण
इस भर्ती के तहत विभिन्न विभागों में पद शामिल हैं, जैसे—
  • असिस्टेंट मैनेजर (पब्लिक रिलेशन)
  • असिस्टेंट मैनेजर (टूरिज्म, जनरल, अकाउंट्स, लीगल आदि)
  • रिपोर्टर ( दिल्ली विधानसभा
  • रेडियोग्राफर (सबसे ज्यादा 96 पद)
  • ऑप्टोमेट्रिस्ट
  • जूनियर रेडियोग्राफर
  • पटवारी
  • जूनियर लॉ ऑफिसर
  • स्टेनोग्राफर
  • लैब असिस्टेंट, बुक बाइंडर आदि
कुल मिलाकर 216 पदों पर भर्ती की जाएगी।
 परीक्षा फीस
  • जनरल, ओबीसी: ₹100
  • महिला, SC/ST, PwBD और Ex-Servicemen: कोई शुल्क नहीं
 योग्यता और आयु सीमा
  • अलग-अलग पदों के लिए योग्यता 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, डिप्लोमा आदि रखी गई है।
  • आयु सीमा भी पद के अनुसार 18 से 32 वर्ष के बीच है।
  • आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।
कैसे करें अप्लाई?
इच्छुक और पात्र उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन करें। ऑनलाइन आवेदन करने के इस आधिकारिक लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें और मांगी गई जानकारी भरें https://dsssbonline.nic.in/
महत्वपूर्ण तारीखें
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 27 फरवरी 2026 (दोपहर 12 बजे से)
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 28 मार्च 2026 (रात 11:59 बजे तक)
कैसे होगा सिलेक्शन?
इस भर्ती में सिलेक्शन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा—
  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
  • कुछ पदों के लिए टियर-1 और टियर-2 परीक्षा
  • नेगेटिव मार्किंग: हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक कटेंगे
परीक्षा पैटर्न
परीक्षा में निम्न विषय शामिल होंगे—
  • सामान्य ज्ञान
  • रीजनिंग
  • गणित
  • हिंदी और अंग्रेजी भाषा
कुछ तकनीकी पदों के लिए संबंधित विषय के प्रश्न भी पूछे जाएंगे।
ज्यादा जानकारी के लिए इस आधिकारिक लिंक पर क्लिक करें- https://dsssb.delhi.gov.in/sites/default/files/DSSSB/circulars-orders/final_advt_02-2026_1.pdf
सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें