नई दिल्ली। करियर डेस्क
प्रसार भारती ने दूरदर्शन समाचार (DD News) के तहत एंकर-कम-कोरेस्पोंडेंट ग्रेड-I के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती पूर्णतः संविदा (Contract) आधार पर की जाएगी जिसे आगे बढ़ाया भी जा सकता है। चयनित उम्मीदवारों को नई दिल्ली में नियुक्ति दी जाएगी।
प्रसार भारती द्वारा जारी भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार, इस पद के लिए कुल 2 रिक्तियां उपलब्ध हैं। चयनित उम्मीदवारों को ₹80,000 से ₹1,20,000 प्रति माह तक का आकर्षक वेतन दिया जाएगा, जो अनुभव और योग्यता के आधार पर तय होगा।
योग्यता
इन पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना अनिवार्य है। साथ ही पत्रकारिता या जनसंचार (Mass Communication) में डिग्री या पीजी डिप्लोमा होना जरूरी है।
एक्सपीरियंस
उम्मीदवार के पास कम से कम एंकरिंग और रिपोर्टिंग में कम से कम 8 वर्षों का एक्सपीरियंस होना चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवार में कैमरा फ्रेंडली व्यक्तित्व, स्पष्ट उच्चारण, अच्छी आवाज़ और हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर पकड़ होना आवश्यक है।
कार्य की जिम्मेदारियां
चयनित अभ्यर्थियों को न्यूज बुलेटिन प्रस्तुत करना, लाइव इंटरव्यू लेना, ब्रेकिंग न्यूज को कवर करना, फील्ड रिपोर्टिंग करना और सरकारी कार्यक्रमों की एंकरिंग जैसे कार्य करने होंगे। इसके साथ ही उन्हें करंट अफेयर्स और वैश्विक खबरों की अच्छी समझ होनी चाहिए।
आयु सीमा और अवधि
आवेदक की अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है। यह नियुक्ति एक वर्ष के लिए होगी, जिसे प्रदर्शन के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है।
कैसे करें अप्लाई?
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार प्रसार भारती की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 4 अप्रैल 2026 है। इच्छुक उम्मीदवारों को अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन करने की सलाह दी जाती है । ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें-
https://avedan.prasarbharati.org/
ज्यादा जानकारी के लिए प्रसार भारती द्वारा जारी इस आधिकारिक लिंक पर क्लिक करें
https://prasarbharati.gov.in/wp-content/uploads/2026/03/326444-NIA_dtd_20-03-2026-DD_News-ACC-I.pdf
Post Views: 166




