📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

CRPF में 9175 पदों पर होगी भर्ती..इस तारीख तक करें अप्लाई..बिना इंटरव्यु के मिलेगी सरकारी नौकरी

फोर्सेज में भर्ती की तैयारियों में लगे युवाओं के लिए अच्छी ख़बर है। CRPF में बंपर भर्ती निकली है। CRPF यानि सेंट्रल रिजर्व पोलिस फोर्स केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाला एक संगठन है। इस संगठन ने सिपाही (तकनीकी एवं ट्रेड्समैन) और पायनियर पदों पर बड़ी भर्ती की घोषणा की है जिसमें बिना किसी इंटरव्यु के लिए सरकारी नौकरी मिलेगी। जानें योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन की पूरी जानकारी।

SHARE:

नई दिल्ली। करियर डेस्क
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने वर्ष 2026 के लिए सिपाही (तकनीकी एवं ट्रेड्समैन) और पायनियर पदों पर बड़ी भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती के तहत कुल 9,175 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल 2026 से शुरू होगी और 19 मई 2026 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती प्रक्रिया में पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं। कुल पदों में 9,096 पद पुरुषों के लिए और 79 पद महिलाओं के लिए निर्धारित किए गए हैं, जबकि पायनियर विंग के लिए 20 पद अलग से रखे गए हैं।
कैसे होगा सिलेक्शन?
उम्मीदवारों का चयन विभिन्न चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसमें शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मापदंड परीक्षण (PST), कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), ट्रेड टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण शामिल हैं। इन पदों के लिए कोई इंटरव्यू नहीं होगा।
योग्यता और आयु सीमा
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है, हालांकि कुछ ट्रेड्स के लिए अतिरिक्त योग्यता भी आवश्यक हो सकती है।
आयु सीमा की बात करें तो ड्राइवर पद के लिए 21 से 27 वर्ष और अन्य पदों के लिए 18 से 23 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।
वेतनमान
चयनित उम्मीदवारों को वेतन स्तर-3 के तहत ₹21,700 से ₹69,100 तक वेतन प्रदान किया जाएगा।
कैसे करें आवेदन
उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए CRPF की आधिकारिक वेबसाइट http://rect.crpf.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करें और ऑनलाइन फॉर्म भरें। मांगे गए सभी डॉक्युमेंट्स अपलोड करें.
जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को प्रति पद 100 रुपये फीस है जबकि, एससी, एसटी, सभी वर्गों की महिला उम्मीदवारों और पूर्व सैनिकों को शुल्क से छूट दी गई है. शुल्क का भुगतान BHIM, UPI, नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड के माध्यम से कर सकते हैं।
फॉर्म सबमिट कर दें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रखें.
आवश्यक दिशा-निर्देश
  • आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे
  • एडमिट कार्ड वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा
  • परीक्षा के प्रत्येक चरण में एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी अनिवार्य होगी
ज्यादा जानकारी के लिए इस आधिकारिक लिंक पर क्लिक करें-
 https://rect.crpf.gov.in/Upload/Recruitment/Recruitment%20Notice%20104042026%20(hindi)-210.pdf
सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें

नोएडा में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर सैकड़ों फैक्टरी कर्मियों ने किया हिंसक प्रदर्शन….पुलिस ने बड़ी मुश्किल से हालात पर काबू पाया…यूपी सरकार ने बनाई हाईप्रोफाइल कमेटी…कमेटी में श्रमिक संगठनों के 5 प्रतिनिधि और उद्योग संगठनों के 3 प्रतिनिधि भी शामिल…सभी पक्षों की भागीदारी से शांतिपूर्ण तरीके से निकालेंगे समाधान- सीएम योगी