📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

कैनन इंडिया द्वारा फोटो वर्कशॉप का आयोजन…छात्रों को मिली कैमरा संचालन की एडवांस ट्रेनिंग

प्रयागराज में कैनन इंडिया द्वारा आयोजित फोटोग्राफी वर्कशॉप में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों को DSLR, AI फोटो एडिटिंग, लाइट पेंटिंग और वीडियोग्राफी की एडवांस तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया।

SHARE:

प्रयागराजमिथिलेश कुमार प्रजापति
आज के डिजिटल दौर में फोटोग्राफी सिर्फ एक शौक नहीं, बल्कि दैनिक जीवन का अहम हिस्सा बन चुकी है। स्मार्टफोन कैमरों के बढ़ते उपयोग के बावजूद प्रोफेशनल और सिनेमैटिक फोटोग्राफी के लिए DSLR और मिररलेस कैमरों की अहमियत अब भी बरकरार है।
फोटोग्राफी वर्कशॉप का आयोजन
इसी कड़ी में कैनन इंडिया द्वारा इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में एक विशेष फोटोग्राफी वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों को आधुनिक कैमरा तकनीकों और फोटोग्राफी स्किल्स से परिचित कराना था।
छात्रों को मिली एडवांस फोटोग्राफी ट्रेनिंग
वर्कशॉप में कैनन इंडिया के फोटोग्राफी विशेषज्ञ अमित सक्सेना ने छात्रों को नई तकनीकों और रचनात्मक प्रयोगों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैनन कैमरे फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और व्लॉगिंग के लिए एक बेहतरीन विकल्प हैं।
कैनन के कैमरों का प्रयोग फोटोग्राफी से लेकर वीडियोग्राफी तक होता है। ट्रेनिंग में फोटो संपादन, कलर करेक्शन जैसी कई बारीकियों को विस्तार से बताया गया।
कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानि एआई की बढ़ती भूमिका और छात्रों को उचित तकनीकों और उपकरणों का उपयोग करके तीव्र फोकस प्राप्त करने और स्थिर फुटेज कैप्चर करने के लिए ट्रेनिंग दी गई।
AI और फोटो एडिटिंग तकनीकों पर फोकस
वर्कशाप के दौरान छात्रों को फोटो कैप्चरिंग, फोटो एडिटिंग, कलर करेक्शन और AI आधारित इमेज एन्हांसमेंट जैसी आधुनिक तकनीकों के बारे में भी सिखाया गया।
साथ ही, छात्रों को यह भी बताया गया कि सही उपकरणों और तकनीकों का उपयोग कर तेज फोकस और स्थिर फुटेज कैसे प्राप्त किया जा सकता है।
लाइट पेंटिंग ने खींचा ध्यान
वर्कशॉप का सबसे आकर्षक हिस्सा लाइट पेंटिंग फोटोग्राफी  रहा, जिसमें टॉर्च की मदद से क्रिएटिव इमेज बनाने की कला सिखाई गई। इस सेशन ने छात्रों में खासा उत्साह पैदा किया।
यह वर्कशॉप के माध्यम से छात्रों ने न सिर्फ कैमरे की तकनीकी जानकारी हासिल की, बल्कि अपने फोटोग्राफी स्किल्स को भी निखारने का अवसर पाया। छात्रों ने कहा कि इस तरह की और वर्कशाप भविष्य में आयोजित की जानी चाहिए।
सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें

कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में 131वां संविधान संशोधन विधेयक, 2026 किया पेश…लोकसभा की सीटों की संख्या 543 से बढ़कर होंगी 850…जिनमें से 815 सदस्य राज्यों से और 35 सदस्य केंद्र शासित प्रदेशों से चुने जाएंगे.