📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

BCCI ने टीम इंडिया के लिए कॉन्ट्रैक्ट किए जारी…जानिए महिला और पुरुष क्रिकेटर्स को कितनी मिलती है सैलरी?

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI-Board of Control for Cricket in India) भारत में क्रिकेट संचालन की सबसे बड़ी और अमीर संस्था है। भारतीय पुरुष, महिला और जूनियर क्रिकेट टीमों का चयन और नेशलन- इंटरनेशनल टूर्नामेंट का आयोजन, खिलाड़ियों के अनुबंध और भुगतान व्यवस्था जैसे कई कार्य ये संस्था करती है। आइए जानते हैं कि महिला और पुरुष खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर किस ग्रेड पर रखा गया है और उन्हें कितनी सैलरी मिलेगी?

SHARE:

PC- BCCI
नई दिल्ली. BCCI की स्थापना साल 1928 में मुंबई में हुई थी। भारतीय क्रिकेट को दुनिया भर में सबसे अधिक लोकप्रिय बनाया है। देश-दुनिया में क्रिकेट को भारत का धर्म बनाने में इस संस्था की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी स्पॉन्सर, किट, और मीडिया अधिकार BCCI के अधीन होते हैं। 
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 1 अक्टूबर 2025 से 30 सितंबर 2026 तक के लिए महिला और पुरुष खिलाड़ियों के लिए उनके प्रदर्शन के आधार पर उनकी ग्रेडिंग की है जिसके आधार पर खिलाड़ियों को सैलरी मिलेगी और ग्रेड-B में खिलाड़ियों को कितनी सैलरी मिलती है?
पुरुष क्रिकेटर्स का कॉन्ट्रैक्ट स्ट्रक्चर
ग्रेड-A खिलाड़ियों को लगभग ₹5 करोड़ सालाना मिलते हैं। इस साल  ग्रेड-A में शामिल प्रमुख खिलाड़ियों में से जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा और शुभमन गिल के नाम शामिल हैं जबकि ग्रेड-B खिलाड़ियों की सैलरी (Men’s Team) को लगभग ₹3 करोड़ सालाना मिलते हैं।
इस बार ग्रेड-B में रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।  रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर प्लेयर्स ने टेस्ट और टी20 से संन्यास ले लिया है, उन्हें ग्रेड बी में रखा गया है।
महिला क्रिकेटर्स का कॉन्ट्रैक्ट स्ट्रक्चर
महिला क्रिकेट में ग्रेड-A में ₹50 लाख, ग्रेड-B में ₹30 लाख और ग्रेड-C में ₹10 लाख प्रति वर्ष मिलते हैं। इस साल हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स और दीप्ति शर्मा को ग्रेड ए में शामिल किया गया है। जेमिमा पिछले सायकल में ग्रेड बी में थी। स्नेह राणा को भी ग्रेड सी से बी में प्रमोट गया है। वहीं ग्रेड बी में रेणुका ठाकुर, शेफाली वर्मा, रिचा घोष, स्नेह राणा को शामिल किया गया है।
अलग से मिलती है मैच फीस
केंद्रीय अनुबंध की राशि मैच फीस से अलग होती है। टेस्ट, वनडे और टी-20 मैच खेलने पर खिलाड़ियों को अतिरिक्त भुगतान मिलता है। सभी प्लेइंग-11 खिलाड़ियों को समान मैच फीस दी जाती है जबिक रिज़र्व में रखे गए12वें खिलाड़ी को मैच फीस नहीं मिलती। प्रति टेस्ट मैच फीस: ₹15 लाख, प्रति वनडे मैच फीस: ₹6 लाख, प्रति टी-20 मैच फीस: ₹3 लाख। टी-20 मैच सबसे छोटा फॉर्मेट होता है जिसके कारण इसकी मैच फीस अपेक्षाकृत कम होती है।
सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें