📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

केंद्र सरकार के इस मंत्रालय में निकली यंग प्रोफेशनल्स की वैकेंसी…इस तारीख तक करें अप्लाई

केंद्र सरकार में काम करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। आयुष मंत्रालय ने यंग प्रोफेशनल्स के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आइए जानते हैं कि इसके लिए क्या है योग्यता और कैसे करना है अप्लाई?

SHARE:

नई दिल्ली. करियर डेस्क

केंद्र सरकार की आयुष मंत्रालय की ओर से यंग प्रोफेशनल्स के पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर पहले 1 साल के लिए की जाएगी। इसके बाद कंडीडेट की पर्फार्मेंस और मंत्रालय में कार्य की ज़रूरत के अनुसार कॉन्ट्रैक्ट रिन्यु भी किया जा सकता है।

पोस्ट– यंग प्रोफेशनल्स

पदों की संख्या- 6

आवश्यक योग्यता- किसी भी मान्यता प्राप्त यूनीवर्सिटी या संस्थान से ग्रेजुएशन, बी.टेक, एमबीए आदि से संबंधित डिग्री । हिंदी और अंग्रेजी भाषा का अच्छा ज्ञान और कंम्युटर की अच्छी समझ भी होनी चाहिए।

वांछनीय योग्यता– एमफिल या पीएचडी

आयु सीमा- 1 जुलाई 2026 को अधिकतम 32 वर्ष

पारिश्रमिक- 40 हज़ार रुपए प्रति माह

कार्य स्थल- आयुष भवन, जीपीओ कॉम्पलेक्स, आईएनए, नई दिल्ली या ऑफिस ब्लॉक 3, एनबीसीसी बिल्डिंग, ईस्ट किदवई नगर, नई दिल्ली

क्या है चयन प्रक्रिया?

उम्मीदवारों के आवेदन पत्र की जांच करते हुए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और फिर उन्हें टेस्ट- इंटरव्यु के लिए बुलाया जाएगा

आवेदन कैसे करे? 

इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित फॉर्मेट में दिए गए फॉर्म को भरें और आवश्यक शैक्षिक डॉक्युमेंट्स को लगाकर इस पते पर अंतिम तिथि 8 फरवरी 2026 से पहले खुद जाकर जमा कर सकते हैं या फिर स्पीड पोस्ट कर दें

स्थापना 2 अनुभाग, आयुष मंत्रालय, आयुष भवन, जीपीओ कॉम्पलेक्स, आईएनए, नई दिल्ली-110023

अधिक जानकारी के लिए इस आधिकारिक लिंक पर क्लिक करें- https://ayush.gov.in/resources/pdf/careers/final-advertisement.pdf

सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें