नई दिल्ली. करियर डेस्क
लाडली मीडिया फैलोशिप जेंडर जैसे संवेदनशील मुद्दे पर रिपोर्टिंग करने के लिए दी जाती है। इस फैलोशिप के माध्यम से महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर ख़ास तौर पर रिपोर्टिंग और राइटिंग होती है जिससे सामाज में सकारात्मक बदलाव आता है और महिला-पुरुष में समानता को बढ़ावा मिलता है।
पिछले साल लाडली मीडिया पुरस्कारों ने जेंडर बेस्ड संवेदनशील पत्रकारिता पत्रकारिता को सम्मानित किया है। इस फैलोशिप का उद्देश्य देश में सामाजिक मुद्दों पर गहराई से रिपोर्टिंग करने वाले संवेदनशील पत्रकारों को प्रोत्साहित करना है।
लाडली फैलोशिप 2026 की थीम
लाडली फैलोशिप 2026 की थीम है- “भारत में बाल विवाह: इसके लिंग-आधारित और अंतःविषय आयाम”। इसमें बाल विवाह को प्रभावित करने वाले कारणों की गहराई से पड़ताल की जाएगी।
बाल विवाह के कारण और निवारण, शिक्षा, स्वास्थ्य, गरीबी, सामाजिक संरचनाओं और समुदाय की भूमिका जैसे कई मुद्दों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की जा सकती है।
फैलोशिप के लिए आवश्यका योग्यता और अनुभव
इस फैलोशिप के लिए आवेदन करने वाले ऐसे पत्रकार जो कि प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक या डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़े हैं और जिनके पास कम से कम 3 साल का पत्रकारिता में अनुभव रखते हैं वे आवेदन कर सकते हैं।
सामाजिक विषयों और डिवलेपमेंट रिपोर्टिंग में कार्य करने वाले पत्रकारों को वरीयता दी जाएगी। इच्छुक और योग्य पत्रकार इस
फैलोशिप के लिए 28 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
फैलोशिप की अवधि
निर्धारित चयन प्रक्रिया के बाद जो पत्रकार फैलो के रूप में सिलेक्ट होंगे, वे 1 फरवरी से 30 मार्च 2026 तक इस कार्यक्रम में भाग ले सकेंगे। इस दौरान उन्हें गहन रिपोर्टिंग करने के लिए आवश्यक संसाधन और सुविधाएं दी जाएंगी।
इसके अलावा चयनित फैलो को उच्च-गुणवत्ता की रिपोर्टिंग करने हेतु आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी। फैलो को 2 मौलिक रिपोर्ट लिखनी होगी। फैलो को 20 हज़ार रुपए का सम्मान-भत्ता भी दिया जाए।
कैसे आवेदन करें:
इच्छुक और योग्य पत्रकार http://Population First की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और दिए गए ऑनलाइन फॉर्म को भरकर आवेदन करें। आवेदन फॉर्म में अपनी पत्रकारिता के अनुभव, वर्क सैंपल्स और प्रस्तावित रिपोर्टिंग थीम को भी भरें।
आवेदन करने की लास्ट डेट 28 जनवरी 2026 है। आवेदकों को इससे पहले ही फॉर्म भरने की सलाह दी जाती है।



