नई दिल्ली। करियर डेस्क
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे अनुभवी अभ्यर्थियों के लिए यह अच्छी खबर है। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) ने ग्रुप-A के तहत ज्वाइंट डायरेक्टर के पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
इस भर्ती के तहत ज्वाइंट डायरेक्टर (मीडिया) और ज्वाइंट डायरेक्टर (कैपेसिटी बिल्डिंग सेल) के एक-एक पद पर नियुक्ति की जाएगी।
चयनित अभ्यर्थियों को 7वें वेतन आयोग के लेवल-13 के अनुसार 1,23,100 रुपये से लेकर 2,15,900 रुपये तक का मासिक मूल वेतन मिलेगा।
किन पदों पर होगी भर्ती?
राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान की ओर से जारी भर्ती अधिसूचना के अनुसार कुल दो रिक्त पदों को भरा जाएगा। दोनों पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी।
पद का नाम |
रिक्तियां |
वेतनमान |
|---|---|---|
ज्वाइंट डायरेक्टर (मीडिया) |
1 |
₹1,23,100–2,15,900 |
ज्वाइंट डायरेक्टर (कैपेसिटी बिल्डिंग सेल) |
1 |
₹1,23,100–2,15,900 |
दोनों पद अनारक्षित (UR) श्रेणी के लिए अधिसूचित किए गए हैं।
Post- Joint Director (Media)
Eligibility: ज्वाइंट डायरेक्टर (मीडिया) पद के लिए अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री होनी चाहिए। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी गई है।
इसके अतिरिक्त रेडियो कार्यक्रमों या फिल्मों के निर्माण में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय अथवा संस्थान से पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री या डिप्लोमा होना आवश्यक है।
अनुभव की शर्तें:
-
पे मैट्रिक्स लेवल-12 में पांच वर्ष का अनुभव।
-
अथवा पे मैट्रिक्स लेवल-11 में 10 वर्ष का अनुभव।
-
अनुभव मीडिया प्रोडक्शन की योजना बनाने और उसे क्रियान्वित करने से संबंधित होना चाहिए।
ओपन लर्निंग या डिस्टेंस एजुकेशन संस्थान में काम करने का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को वरीयता दी जा सकती है।
आयु सीमा: इस पद के लिए अधिकतम आयु 47 वर्ष से कम निर्धारित की गई है।
Joint Director (Capacity Building Cell)
Eligibility – इस पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में द्वितीय श्रेणी में मास्टर डिग्री होना आवश्यक है।
इसके अलावा उम्मीदवार के पास केंद्र या राज्य सरकार, सरकारी स्वायत्त संस्थान, विश्वविद्यालय अथवा बोर्ड में संबंधित शैक्षणिक प्रशासन, योजना निर्माण और डिस्टेंस एजुकेशन से जुड़ी गतिविधियों में निर्धारित अनुभव होना चाहिए।
उम्मीदवार को शैक्षणिक संस्थानों में प्रशिक्षण कार्यक्रम, कार्यशाला, सेमिनार और कॉन्फ्रेंस आयोजित करने का अनुभव भी होना चाहिए।
आयु सीमा: अधिकतम 50 वर्ष। सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट का प्रावधान है।
कितनी लगेगी फीस?
भर्ती अधिसूचना के अनुसार आवेदन शुल्क श्रेणीवार निर्धारित किया गया है।
-
सामान्य (UR) और OBC वर्ग: ₹1,500
-
EWS, SC और ST वर्ग: ₹750
-
ऑनलाइन प्रोसेसिंग शुल्क: ₹70 अतिरिक्त
40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले PwD अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। इसके लिए संबंधित दिव्यांगता प्रमाणपत्र अपलोड करना होगा।
कैसे करें अप्लाई?
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निम्नलिखित प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं:
-
सबसे पहले NIOS की आधिकारिक वेबसाइट https://www.nios.ac.in/ पर जाएं।
-
भर्ती पोर्टल https://recruitment.nios.ac.in/ खोलें।
-
संबंधित भर्ती के ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
-
आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां भरें।
-
शैक्षणिक योग्यता, अनुभव प्रमाणपत्र, फोटो और हस्ताक्षर सहित आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
-
निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
-
आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
ध्यान दें : ऑनलाइन आवेदन सफलतापूर्वक जमा करने के बाद अभ्यर्थियों को आवेदन फॉर्म और अपलोड किए गए दस्तावेजों की हार्ड कॉपी सात दिनों के भीतर स्पीड पोस्ट से NIOS के नोएडा स्थित कार्यालय में भेजनी होगी।
निर्धारित समय में हार्ड कॉपी जमा नहीं करने वाले अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी पर विचार नहीं किया जाएगा।
कब तक कर सकते हैं आवेदन?
आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 दिसंबर 2026 है।
आधिकारिक वेबसाइट: https://www.nios.ac.in/
ऑनलाइन आवेदन पोर्टल: https://recruitment.nios.ac.in/
भर्ती से संबंधित ईमेल: recruitmentcell@nios.ac.in
Views: 135



