📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

NCRTC में कम्युनिकेशन मैनेजर की निकली वैकेंसी…₹1.60 लाख तक है सैलरी…ऐसे करें अप्लाई

NCRTC Vacancy 2026: सरकारी क्षेत्र में मीडिया, मास कम्युनिकेशन और पब्लिक रिलेशन के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए अच्छी खबर है। नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (NCRTC) ने असिस्टेंट मैनेजर/कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस (क्रिएटिव प्रोडक्शन) के पद पर भर्ती निकाली है। आइए जानते हैं इस भर्ती की डिटेल्स

SHARE:

नई दिल्ली। करियर डेस्क
अगर आपके पास जनर्लिज्म, मास कम्युनिकेशन और पब्लिक रिलेशन जैसे सब्जेक्ट्स में कोई डिग्री या डिप्लोमा है साथ में एक्सपीरियंस भी है तो आपके लिए अच्छी खबर है।
नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (NCRTC) ने असिस्टेंट मैनेजर/कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस (क्रिएटिव प्रोडक्शन) के पद पर भर्ती निकाली है।
इस भर्ती के तहत योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति डायरेक्ट रिक्रूटमेंट के आधार पर की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 21 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
NCRTC की ओर से जारी वैकेंसी नोटिस नंबर 39/2026 के अनुसार, असिस्टेंट मैनेजर/कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस (क्रिएटिव प्रोडक्शन) के एक पद पर भर्ती की जाएगी। यह पद अनारक्षित (UR) श्रेणी के लिए है।
कितनी मिलेगी सैलरी?
चयनित उम्मीदवार को E2 ग्रेड के तहत नियुक्त किया जाएगा। इस पद के लिए निर्धारित वेतनमान 50,000 रुपये से लेकर 1,60,000 रुपये तक है।
क्या है शैक्षणिक योग्यता?
इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास मास कम्युनिकेशन या पब्लिक रिलेशंस में फुल टाइम पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री या पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा होना अनिवार्य है।
इसके अलावा उम्मीदवार के पास संबंधित योग्यता प्राप्त करने के बाद कम से कम 5 साल का कार्य अनुभव होना चाहिए।
आयु सीमा
अधिसूचना के अनुसार, 22 अक्टूबर 2026 को उम्मीदवार की अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए।
आरक्षित वर्गों के लिए नियमानुसार आयु में छूट का प्रावधान है। SC/ST उम्मीदवारों को 5 वर्ष, OBC-NCL उम्मीदवारों को 3 वर्ष और PwBD उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।
क्या होंगे प्रमुख कार्य ?
असिस्टेंट मैनेजर/कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस (क्रिएटिव प्रोडक्शन) के पद पर चयनित उम्मीदवार को कॉर्पोरेट ब्रांडिंग, प्रचार-प्रसार और क्रिएटिव प्रोडक्शन से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी दी जाएगी।
प्रमुख जिम्मेदारियों में शामिल हैं:
  • आउटडोर पब्लिसिटी, होर्डिंग, स्टैंडी और स्टेशन ब्रांडिंग की योजना बनाना।
  • प्रिंटिंग और प्रोडक्शन से जुड़े कार्यों का प्रबंधन करना।
  • ब्रोशर, रिपोर्ट, वार्षिक रिपोर्ट और अन्य कॉर्पोरेट प्रकाशनों का निर्माण एवं समन्वय।
  • विज्ञापन एजेंसियों, डिजाइनरों और वेंडर्स के साथ समन्वय।
  • कॉर्पोरेट ब्रांडिंग और प्रचार अभियानों के लिए क्रिएटिव कंटेंट तैयार करवाना।
कैसे होगा सिलेक्शन?
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा/कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
  • लिखित परीक्षा/CBT: 80 प्रतिशत वेटेज
  • इंटरव्यू: 20 प्रतिशत वेटेज
दोनों चरणों में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। चयन प्रक्रिया में पात्रता निर्धारित करने के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी होगा।
प्राइवेट सेक्टर के उम्मीदवारों के लिए जरूरी शर्त
प्राइवेट सेक्टर में कार्यरत उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 11.10 लाख रुपये सालाना CTC निर्धारित किया गया है। इसके प्रमाण के लिए Form 16, इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) या पिछले 12 महीनों की सैलरी स्लिप प्रस्तुत करनी होगी।
महत्वपूर्ण: इस भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवार का 22 अक्टूबर 2026 को कार्यरत होना भी जरूरी है। अधिसूचना के अनुसार, टीचिंग और फ्रीलांसिंग का अनुभव पात्रता के लिए मान्य नहीं होगा।
कैसे करें आवेदन?
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निम्नलिखित प्रक्रिया के जरिए आवेदन कर सकते हैं:
  1. NCRTC की आधिकारिक वेबसाइट www.ncrtc.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट के Career सेक्शन में जाएं।
  3. संबंधित भर्ती अधिसूचना और आवेदन लिंक खोलें।
  4. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके आवेदन फॉर्म भरें।
  5. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  6. आवेदन सबमिट करने के बाद यूनिक रजिस्ट्रेशन नंबर वाला फॉर्म डाउनलोड करें।
  7. आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट और सभी जरूरी दस्तावेज 21 नवंबर 2026 तक निर्धारित पते पर भेजें।
आवेदन भेजने का पता:
Career Cell, HR Department,
Gatishakti Bhawan,
National Capital Region Transport Corporation,
INA Colony, New Delhi – 110023.
कहां देखें आधिकारिक नोटिफिकेशन?
उम्मीदवार भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी, पात्रता शर्तों और आवेदन प्रक्रिया के लिए NCRTC की आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट: https://www.ncrtc.in/
Official Notification PDF: https://www.ncrtc.co.in/hr-module/HR/uploads/2026_10_22_12_10_08392026AMCorporateCommunicationsCreativeProductionDirectRectt.pdf
सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भारत-चीन सीमा पर तैनात सैनिकों के साथ दीपावली मनाई…नाथुला के पास शेराथांग युद्ध-स्मारक पर सैनिकों को संबोधित किया …कहा..यह स्मारक देश की युवा पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा

पी एम नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के साथ दीवाली मनाई …कहा ..देश को नक्सलवाद से मुक्त किया गया है, अच्छे माहौल में दीवाली मनाई जा रही है…इसका क्रेडिट सुरक्षा बलों को जाता है.

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास…सोशल मीडिया में लिखा कि देश के लिए खेलने पर हमेशा गर्व रहेगा…हर विकेट, हर संघर्ष, हर चोट और हर वापसी ने मुझे कुछ न कुछ सिखाया है