📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

रेलवे में स्टेशन मास्टर की निकली बंपर वैकेंसी…CBT और CBAT के ज़रिए मिलेगी नौकरी..जानिए डिटेल्स

RRB Station Master Recruitment 2026- रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी ख़बर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से CEN 08/2026 Station Master से संबंधित भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। आइए जानते हैं कि इसके लिए क्या है योग्यता और चयन प्रक्रिया?

SHARE:

नई दिल्ली। करियर डेस्क
भारतीय रेलवे के देशभर के विभिन्न रेलवे जोन में स्टेशन मास्टर के पदों पर नियुक्तियां के लिए रिक्रुटमेंट नोटिफिकेशन जारी किया है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कुल 1,265 पदों पर भर्ती की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता:  उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
आयु सीमा – स्टेशन मास्टर भर्ती के लिए निर्धारित आयु सीमा 20 से 33 वर्ष है। आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी।
आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। इसकी विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है।
वेतनमान-
RRB स्टेशन मास्टर का पद 7वें वेतन आयोग के पे मैट्रिक्स के लेवल-6 में आता है। इसका शुरुआती मूल वेतन 35,400 रुपये प्रति माह निर्धारित है।
इसके अतिरिक्त नियमानुसार महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और अन्य स्वीकार्य भत्ते भी मिलते हैं। वास्तविक मासिक वेतन पोस्टिंग की जगह और लागू भत्तों पर निर्भर करेगा।
  • कैटेगरी के अनुसार पदों का विवरण
    कैटेगरी
    पद
    सामान्य (UR)
    542
    SC
    176
    ST
    104
    OBC-NCL
    296
    EWS
    147
    कुल
    1,265
  • रेलवे भर्ती बोर्ड के अनुसार, मुंबई में स्टेशन मास्टर के सबसे अधिक 177 पद हैं। इसके अलावा जम्मू-श्रीनगर में 122 और चेन्नई में 119 रिक्तियां हैं।
  • उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन करने से पहले अपने संबंधित रेलवे भर्ती बोर्ड के तहत उपलब्ध पदों और रिक्तियों का विवरण ध्यान से जांच लें।
  • कैसे होगा सिलेक्शन?
स्टेशन मास्टर के पद पर उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा-
  1. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
  2. कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT)
  3. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV)
  4. मेडिकल परीक्षण
CBT और CBAT में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम मेरिट तैयार की जाएगी।
कैसे होगा कम्प्युटर बेस्ड टेस्ट (CBT)-
  • परीक्षा की अवधि: 120 मिनट
  • कुल प्रश्न: 100
  • प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग।

    CBT पास करने के बाद Computer Based Aptitude Test (CBAT) पास करना भी जरूरी है। CBAT में कोई निगेटिव मार्किंग नहीं है लेकिन CBAT में प्रत्येक टेस्ट बैटरी में निर्धारित न्यूनतम T-score 42 प्राप्त करना जरूरी है।

  • Computer Based Aptitude Test (CBAT) के बारे में अधिक जानकारी के लिए https://rdso.indianrailways.gov.in/view_section.jsp?lang=0&id=0,2,456,5821,6109  या
    https://rdso.indianrailways.gov.in/works/uploads/File/ASM_guidline.pdf 
    पर क्लिक करें
    लास्ट डेट
    स्टेशन मास्टर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऑन-लाइन अप्लाई 25 नवंबर, 2026 तक किया जा सकता है।
    इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इस ऑफिशियल नोटिफिकेशन पर क्लिक करें
    https://www.rrbapply.gov.in/assets/forms/CEN_08_2026_StationMaster.pdf
    हेल्पलाइन नंबर्स
    ऑनलाइन अप्लाई करने में किसी भी तरह की प्रॉब्लम होने पर हेल्पलाइन नंबर्स 9592001188 / 01725653333 पर संपर्क करें। ई-मेल के माध्यम से भी जानकारी ले सकते हैं-  rrb.help@csc.gov.in
सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें