📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

CIC ने कई पदों के लिए मांगे आवेदन…मीडिया समेत इन क्षेत्रों के एक्सपर्ट्स करें अप्लाई

CIC Recruitment 2026: केंद्र सरकार ने केंद्रीय सूचना आयोग (CIC) में सूचना आयुक्तों की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। मीडिया, लॉ, सोशल सर्विस, एडमिनिस्ट्रेशन, मैनेजमेंट, साइंस एंड टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में एक्सपीरियंस रखने वाले कंडीडेट्स आवेदन कर सकते हैं।

SHARE:

नई दिल्ली। करियर डेस्क
केंद्रीय सूचना आयोग में सूचना आयुक्त के पद पर नियुक्ति उन प्रतिष्ठित व्यक्तियों के लिए अवसर है जिनके पास पत्रकारिता, जनसंचार, कानून, प्रबंधन या प्रशासन जैसे क्षेत्रों में व्यापक अनुभव है।
भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने 22 अक्टूबर 2026 को केंद्रीय सूचना आयोग में 2 सूचना आयुक्तों की नियुक्ति के संबंध में विज्ञापन जारी किया है।
कानून, पत्रकारिता, जनसंचार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, सामाजिक सेवा, प्रबंधन तथा प्रशासन और शासन के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखने वाले प्रतिष्ठित व्यक्ति इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा: 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
महत्वपूर्ण शर्त: उम्मीदवार संसद या किसी राज्य अथवा केंद्रशासित प्रदेश के विधानमंडल का सदस्य नहीं होना चाहिए।
वह किसी राजनीतिक दल से संबद्ध नहीं होना चाहिए और न ही कोई अन्य लाभ का पद धारण कर सकता है, व्यापार कर सकता है या पेशेवर व्यवसाय जारी रख सकता है। नियुक्ति से पहले ऐसी स्थिति समाप्त करना आवश्यक है।
कितना मिलेगा वेतन ?
सूचना आयुक्त के वेतन, भत्ते और सेवा की अन्य शर्तें सूचना का अधिकार अधिनियम से संबंधित वर्ष 2019 के लागू नियमों के अनुसार निर्धारित होंगी।
कैसे करें आवेदन?
इच्छुक और पात्र व्यक्तियों को विज्ञापन के साथ दिए गए निर्धारित फॉर्म में अपना विवरण भरकर डाक या ई-मेल के माध्यम से भेजना होगा।
ई-मेल के माध्यम से आवेदन: usrti-dopt@nic.in
डाक से आवेदन का पता:
अवर सचिव (IR-II),
हॉल नंबर 31049,
कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT),
कर्तव्य भवन-3, नई दिल्ली-110001।
आवेदन की अंतिम तिथि: 20 नवंबर 2026, शाम 5 बजे तक। निर्धारित समय तक विवरण संबंधित कार्यालय में पहुंच जाना चाहिए।
केंद्र या राज्य सरकार अथवा किसी अन्य संगठन में कार्यरत व्यक्तियों को अपना विवरण उचित माध्यम (Proper Channel) से संबंधित प्रशासनिक मंत्रालय, विभाग, राज्य या केंद्रशासित प्रदेश के माध्यम से भेजना होगा।
आवेदन फॉर्म में कौन-सी जानकारी देनी होगी?
निर्धारित प्रोफार्मा में उम्मीदवारों को निम्नलिखित विवरण भरने होंगे:
  1. पूरा नाम और जन्मतिथि।
  2. वर्तमान पता और संपर्क विवरण।
  3. मोबाइल नंबर, टेलीफोन तथा ई-मेल पता।
  4. शैक्षणिक योग्यता।
  5. विशेषज्ञता या प्रतिष्ठा का क्षेत्र।
  6. वर्तमान व्यवसाय या पद।
  7. सेवानिवृत्त होने की स्थिति में पूर्व सेवा का विवरण।
  8. उपलब्धियां और कार्यानुभव।
आवेदन फॉर्म पर नवीनतम पासपोर्ट आकार का फोटो लगाना होगा। उपलब्धियों और कार्यानुभव का विवरण देने के लिए विज्ञापन में दिए गए अनुलग्नक (Annexure) का भी उपयोग करना होगा।
कहां देखें आधिकारिक नोटिफिकेशन?
उम्मीदवार आवेदन भेजने से पहले केंद्रीय सूचना आयोग और कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
पात्रता, निर्धारित प्रारूप और आवेदन भेजने की प्रक्रिया से संबंधित सभी निर्देशों का पालन करना आवश्यक है।
आधिकारिक विज्ञापन PDF: https://cic.gov.in/sites/default/files/2026-10/Advertisement-ic.pdf
केंद्रीय सूचना आयोग की वेबसाइट: https://www.cic.gov.in/
इच्छुक पात्र व्यक्तियों को 20 नवंबर 2026 की शाम 5 बजे की समयसीमा से पहले निर्धारित प्रोफार्मा में अपना विवरण भेजना चाहिए।
सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें