नई दिल्ली, करियर डेस्क
सरकारी प्रसारण क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आकाशवाणी (All India Radio) से जुड़ी भर्तियां एक महत्वपूर्ण अवसर हो सकती हैं।
प्रसार भारती के अंतर्गत आने वाले आकाशवाणी के विभिन्न समाचार केंद्रों और क्षेत्रीय समाचार इकाइयों में समाचार लेखन, प्रस्तुति, रेडियो प्रोडक्शन और प्रसारण से जुड़े पदों पर समय-समय पर आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं।
दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में रहने वाले भारतीय मूल के इच्छुक उम्मीदवारों से, आकाशवाणी, नई दिल्ली के समाचार सेवा प्रभाग में कैज़ुअल असाइनमेंट के आधार पर न्यूज़ एडिटर (बिज़नेस), न्यूज़रीडर (अंग्रेज़ी) और न्यूज़रीडर-सह-अनुवादक (हिंदी) के पदों के लिए निर्धारित प्रपत्र में आवेदन आमंत्रित किए हैं।
पद- न्यूज़ एडिटर (बिज़नेस)
आवश्यक योग्यता:
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री ।
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से पत्रकारिता (अंग्रेज़ी)/मास कम्युनिकेशन में डिग्री, या पत्रकारिता (अंग्रेज़ी)/मास कम्युनिकेशन में कम से कम एक साल का पीजी डिप्लोमा।
अंग्रेज़ी पर अच्छी पकड़, बेहतरीन लेखन और संपादन कौशल, साथ ही हिंदी की व्यावहारिक जानकारी।
वित्तीय बाज़ारों, अर्थव्यवस्था और व्यवसाय (अवधारणाओं और समाचारों) की समझ।
प्रमुख राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक मामलों की जानकारी और समझ।
बेसिक कंप्यूटर ऐप्लिकेशंस की जानकारी।
एक्सपीरियंस
रेडियो/टीवी/प्रिंट में पत्रकारिता के काम का 2 साल से ज़्यादा का अनुभव।
भूमिका और ज़िम्मेदारियाँ: प्लेटफ़ॉर्म (रेडियो/डिजिटल) की ज़रूरतों के अनुसार स्टोरी लिखना और संपादित करना।
बुलेटिन के लिए समाचार योग्य इनपुट की पहचान करना।
‘मार्केट मंत्रा’ कार्यक्रम और अन्य कार्यक्रमों व बुलेटिनों को लिखना, उनकी योजना बनाना और उन्हें तैयार करना।
एज लिमिट
21 वर्ष से कम और 50 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
सिलेक्शन प्रॉसेस
रिटेन टेस्ट और इंटरव्यु के आधार पर सिलेक्शन होगा ।
लिखित परीक्षा का उद्देश्य संबंधित भाषा में उम्मीदवार की व्यावसायिक योग्यता और ज्ञान का आकलन करना है। प्रत्येक परीक्षा 100 अंकों की होती है। लिखित परीक्षा की अवधि तीन घंटे होगी।
लिखित परीक्षा में 50 या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया जाएगा, जिसमें चयन समिति उनके व्यक्तित्व और रेडियो समाचार के लिए उनकी उपयुक्तता का मूल्यांकन करेगी।
चयन समिति साक्षात्कार में 50 या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों की सिफारिश करेगी, जिन्हें पैनल में शामिल करने के लिए महानिदेशक (समाचार) की मंजूरी लेनी होगी।
पद- न्यूज़ रीडर (हिंदी और अंग्रेजी )
आवश्यक योग्यता:
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक।
पत्रकारिता (हिंदी)/जनसंचार में डिग्री या पत्रकारिता (हिंदी)/जनसंचार में कम से कम एक वर्ष की स्नातकोत्तर डिग्री
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से।
हिंदी और अंग्रेजी भाषा में दक्षता।
प्रभावशाली आवाज और अच्छी प्रस्तुति कौशल।
वित्तीय बाजार, अर्थव्यवस्था और व्यवसाय (अवधारणा और समाचार) का ज्ञान।
बुनियादी कंप्यूटर अनुप्रयोगों और हिंदी में टाइपिंग का ज्ञान।
प्रमुख राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाओं का ज्ञान और समझ।
एक्सपीरियंस
रेडियो/टीवी/प्रिंट में पत्रकारिता का 2+ वर्ष का अनुभव।
भूमिका एवं जिम्मेदारियां: मार्केट मंत्रा कार्यक्रम में श्रोताओं को आकर्षित करना, प्रस्तुत करना और उनसे जुड़ना,
बाजार संबंधी अपडेट, वित्तीय समाचार और विशेषज्ञ साक्षात्कारों को स्पष्ट,
सुचारू और श्रोता-अनुकूल तरीके से प्रस्तुत करना।
अंग्रेजी से हिंदी में कहानियों का अनुवाद करना, प्लेटफॉर्म (रेडियो/डिजिटल) की आवश्यकतानुसार कहानियों का संपादन करना।
आयु सीमा: 21 वर्ष से कम और 50 वर्ष से अधिक नहीं
आवेदन शुल्क
a. सामान्य श्रेणी: 354 रुपये (GST सहित)
b. SC/ST/OBC: 266 रुपये (GST सहित)
आवेदक आवेदन शुल्क का भुगतान या तो ‘PB:DG (News), NSD, AIR, नई दिल्ली’ के पक्ष में बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से कर सकते हैं, या फिर ऑनलाइन कर सकते हैं:
बैंक का नाम और शाखा: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पार्लियामेंट स्ट्रीट, नई दिल्ली
खाता संख्या: 11084233458
IFSC कोड: SBIN0000691
(आवेदन के साथ UTR विवरण संलग्न करना होगा)
2. सरकारी या स्वायत्त निकायों (autonomous bodies) में काम करने वाले उम्मीदवारों को अपने संबंधित नियोक्ता (employer) से ‘अनापत्ति प्रमाण पत्र’ (No Objection Certificate) प्राप्त करना होगा।
कैसे करें आवेदन?
सभी एजुकेशनल और एक्सपीरियंस डॉक्युमेंट्स के साथ आवेदन, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, समाचार सेवा प्रभाग (News Services Division), आकाशवाणी, कमरा नंबर 221, न्यू ब्रॉडकास्टिंग हाउस, संसद मार्ग, नई दिल्ली-110 001 के पास 17.11.2026 (शाम 6 बजे) या उससे पहले पहुँच जाना चाहिए।
निर्धारित प्रारूप में आवेदन वाले लिफाफे के ऊपर स्पष्ट रूप से लिखा होना चाहिए: “NSD, आकाशवाणी में (पद का नाम) के लिए आवेदन – कैज़ुअल असाइनमेंट आधार पर नियुक्ति हेतु”।
Official Notification PDF: https://newsonair.gov.in/wp-content/uploads/2026/10/NSD_Akashvani.pdf
Official Website: https://newsonair.gov.in/vacancies/
Views: 110




