📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

बिहार में 32,388 टीचर्स भर्ती का जारी हुआ नोटिफिकेशन…जानिए कैसे होगा सिलेक्शन?

BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026: बिहार में सरकारी अध्यापक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षक भर्ती परीक्षा के चौथे चरण TRE 4.0 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके तहत राज्य में कुल 32,388 स्कूल शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। आइए जानते हैं कि प्राइमरी से लेकर इंटरमीडिएट तक की इस टीचर्स भर्ती के लिए क्या है योग्यता और चयन प्रक्रिया

SHARE:

PC- BPSC
हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया में जानकारी देते हुए कहा था कि शिक्षा विभाग की ओर से बीपीएससी को  शिक्षक भर्ती से संबंधित जानकारी भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि इस भर्ती प्रक्रिया से एक ओर जहां पढ़े-लिखे युवाओं को सरकारी नौकरी मिलेगी, वहीं दूसरी स्कूलों शिक्षकों की कमी भी दूर होगी। इसके बाद आयोग ने BPSC TRE 4.0 के आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
कब से शुरू होंगे आवेदन?
BPSC TRE 4.0 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 29 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।
कितने पदों पर होगी भर्ती?
TRE 4.0 के तहत कक्षा 1 से 12 तक के विभिन्न स्तरों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। रिपोर्ट किए गए पदवार विवरण के अनुसार रिक्तियां इस प्रकार हैं:
पद
कक्षा
रिक्तियां
प्राथमिक शिक्षक
कक्षा 1 से 5
3,847
मध्य विद्यालय शिक्षक
कक्षा 6 से 8
8,563
माध्यमिक शिक्षक
कक्षा 9 से 10
3,877
उच्च माध्यमिक शिक्षक
कक्षा 11 से 12
16,101
कुल
कक्षा 1 से 12
32,388
इनमें सबसे अधिक 16,101 पद कक्षा 11 से 12 के शिक्षकों के लिए हैं। इसके बाद कक्षा 6 से 8 के लिए 8,563, कक्षा 9 से 10 के लिए 3,877 और कक्षा 1 से 5 के लिए 3,847 पद हैं।
किन-किन विषयों में होगी भर्ती?
भर्ती में प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर के विभिन्न विषय शामिल हैं। प्राथमिक स्तर पर सामान्य, उर्दू और बांग्ला माध्यम के पद बताए गए हैं। वहीं माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्तर पर हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, इतिहास, भूगोल, भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान और कंप्यूटर साइंस सहित विभिन्न विषयों के पद शामिल हैं।
क्या है आवश्यक योग्यता?
इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री के साथ बीएड होना चाहिए, इसके अलावा प्राथमिक और मध्य विद्यालय स्तर के लिए संबंधित शिक्षक प्रशिक्षण योग्यता तथा CTET/BTET जैसी पात्रता भी होनी चाहिए। कम्प्युटर टीचर्स के लिए बीएड की डिग्री होना अनिवार्य नहीं है।
कैसे करें आवेदन?
BPSC की नई ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले One Time Registration (OTR) पूरा करना होगा। जिन उम्मीदवारों ने पहले से OTR किया है, उन्हें दोबारा नया OTR बनाने की आवश्यकता नहीं होगी; हालांकि उन्हें अपनी प्रोफाइल और विवरण की जांच कर लेनी चाहिए।
  1. BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. OTR प्रक्रिया पूरी करें।
  3. अपने लॉगिन क्रेडेंशियल से पोर्टल पर लॉगिन करें।
  4. Advertisement No. 14/2026 (TRE 4.0) चुनें।
  5. अपनी शैक्षणिक एवं पात्रता संबंधी जानकारी दर्ज करें।
  6. आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  7. निर्धारित शुल्क का भुगतान करें।
  8. आवेदन फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें।
  9. भविष्य के लिए आवेदन की प्रति डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।
कैसे होगा सिलेक्शन?
ये भर्ती दो चरणों में की जाएगी, प्रारंभिक परीक्षा (PT) और मुख्य परीक्षा (Mains). गलत उत्तर के लिए निगेटिव मार्किंग भी होगी। गलत उत्तर देने पर एक-तिहाई अंक काटे जाएंगे। प्री एग्जाम पास करने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में अच्छे अंक लाने होंगे। इसके आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
प्रारंभिक परीक्षा सामान्य अध्ययन (General Studies) पर आधारित होगी। इसमें कुल 150 वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा कुल 150 अंकों की होगी।
मुख्य परीक्षा में क्या होगा?
प्रारंभिक परीक्षा में निर्धारित न्यूनतम अर्हतांक हासिल करने वाले अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए पात्र होंगे। मुख्य परीक्षा में पद एवं कक्षा के अनुसार भाषा, सामान्य अध्ययन और संबंधित विषय से प्रश्न पूछे जाएंगे।
कक्षा 6 से 12 के शिक्षक पदों के लिए मुख्य परीक्षा का पैटर्न इस प्रकार होगा:
भाग
विषय
प्रश्न
अंक
भाग-I
भाषा
30
30
भाग-II
सामान्य अध्ययन
40
40
भाग-III
संबंधित विषय
80
80
कुल
150
150
मुख्य परीक्षा में कुल 150 प्रश्न 150 अंकों के होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी। संबंधित विषय के 80 प्रश्न अभ्यर्थी द्वारा आवेदन किए गए शिक्षक पद/विषय के अनुसार होंगे।
महत्वपूर्ण तारीखें
  • विज्ञापन जारी: 18 अगस्त 2026
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 1 सितंबर 2026
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 29 सितंबर 2026
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 30 सितंबर 2026
  • परीक्षा की तारीख: आयोग द्वारा जारी विस्तृत कार्यक्रम के अनुसार
पदों की पात्रता, आरक्षण, आयु सीमा, विषयवार रिक्तियां, शुल्क और चयन प्रक्रिया से संबंधित अंतिम जानकारी के लिए BPSC के आधिकारिक विस्तृत विज्ञापन https://bpsc.bihar.gov.in/wp-content/uploads/BPSC_content/Notices/Advertisement-142026-TRE-4.0_BPSC-20260818-jwk5si.pdf  पर क्लिक करें।
सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें