नई दिल्ली, करियर डेस्क
भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (Indian Council of Social Science Research – ICSSR) भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के तहत कार्य करने वाली एक स्वायत्त (Autonomous) संस्था है।
यह देश में सामाजिक विज्ञान (Social Sciences) और मानविकी के क्षेत्र में उच्च स्तरीय अनुसंधान (Research) को प्रोत्साहित करने, वित्तपोषित करने और दिशा प्रदान करने वाली सर्वोच्च राष्ट्रीय संस्था (Apex Body) है।
मुख्य अनुसंधान क्षेत्र (Research Domains):
-
अर्थशास्त्र (Economics)
-
राजनीति विज्ञान एवं लोक प्रशासन (Political Science & Public Administration)
-
समाजशास्त्र एवं मानवशास्त्र (Sociology & Anthropology)
-
प्रबंधन एवं वाणिज्य (Management & Commerce)
-
शिक्षा एवं कौशल विकास (Education & Skilling)
-
कानून एवं शासन (Law & Governance)
-
मानविस्की एवं अन्य सामाजिक विज्ञान विषय (Humanities & Social Sciences)
पात्रता
यह अवसर निम्नलिखित पात्र उम्मीदवारों के लिए है:
-
भारतीय विद्वान (Indian Scholars)
-
शोधकर्ता (Researchers)
-
शिक्षाविद एवं संकाय सदस्य (Academicians & Faculty Members)
-
नोट: आवेदकों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय, कॉलेज या शोध संस्थान से संबद्ध (affiliated) होना अनिवार्य है तथा आधिकारिक ICSSR दिशानिर्देशों के अनुसार पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा।
कैसे करें आवेदन
-
ऑनलाइन आवेदन: सभी आवेदन केवल ICSSR के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से https://app.icssr.org/ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे।
-
हार्ड कॉपी नहीं: किसी भी दस्तावेज या आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी (Hard Copy) भेजने की आवश्यकता नहीं है।
-
प्रस्ताव प्रारूप: शोध प्रस्ताव को ऑनलाइन पोर्टल में दिए गए प्रारूप में ही दर्ज करना होगा।
अधिक जानकारी के लिए इस आधिकारिक लिंक पर क्लिक करें https://icssr.org/announcements
Post Views: 75





