नई दिल्ली: राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद (NCVET) भारत सरकार की एक प्रमुख नियामक संस्था है, जो देश में वोकेशनल एजुकेशन, स्किल डिवलेपमेंट और ट्रेनिंग की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, मानकीकरण तथा नियमन का कार्य करती है।
कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (MSDE) के अंतर्गत कार्यरत राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद (NCVET) ने विभिन्न क्षेत्रों में यंग प्रोफेशनल्स की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
यह नियुक्तियां संविदा (Contract) के पहले 2 साल के लिए फिर दो बार एक एक साल के नवीनीकरण के आधार पर की जाएंगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पद- यंग प्रोफेशनल्स
पदों की संख्या– 07
शैक्षणिक योग्यता
संबंधित विषय (शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा, नीति, आईटी / कंप्यूटर साइंस, लाइफ साइंसेज, पर्यावरण विज्ञान, अर्थशास्त्र या सांख्यिकी) में Master’s Degree; या BE / B.Tech; या मैनेजमेंट में 2 साल का PG Diploma; या MBBS / LLB / CA / ICWA; या10+2 के बाद हासिल की गई 4 वर्ष या उससे अधिक की कोई व्यावसायिक डिग्री।
कौशल (Skills): बेहतरीन कम्युनिकेशन एवं प्रेजेंटेशन स्किल्स, रणनीतिक सोच और स्किलिंग इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए विचारों को स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करने की क्षमता।
एक्सपीरियंस- 1 वर्ष
आयु सीमा
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन आवेदन की स्क्रीनिंग तथा साक्षात्कार (Interview) के आधार पर किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर परिषद चयन प्रक्रिया में परिवर्तन करने का अधिकार सुरक्षित रखती है।
पारिश्रमिक- 70 हज़ार रुपए प्रति माह
आवेदन कैसे करें?
इच्छुक उम्मीदवार NCVET की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध आवेदन प्रक्रिया का पालन करते हुए निर्धारित अंतिम तिथि 14 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने के लिए इस ऑफिशियल गूगल फॉर्म को भरें https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSdyt1WRxiqa2d9c2tf-90GogT9KhkENs4ov8i7Pw-w6usVnaQ/viewform
अधिक जानकारी के लिए इस ऑफिशियल लिंक पर क्लिक करें
https://ncvet.gov.in/wp-content/uploads/2026/06/Young-Professionals.pdf
Post Views: 23


