📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

दिल्ली में प्रिसिंपल/वाइस प्रिंसिपल की वैकेंसी का जारी हुआ नोटिफिकेशन…जानें कैसे होगा सिलेक्शन?

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने दिल्ली सरकार (GNCTD) के शिक्षा विभाग में ग्रुप 'A' राजपत्रित (Gazetted) अधिकारियों के कुल 828 पदों पर सीधी भर्ती के लिए विशेष विज्ञापन संख्या 51/2026 जारी किया है। आइए जानते हैं इन पदों के लिए क्या है योग्यता, अनुभव और चयन प्रक्रिया ?

SHARE:

नई दिल्ली। करियर डेस्क
संघ लोक सेवा आयोग यानि यूपीएससी ने दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग में प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल के 828 पदों पर भर्ती निकाली है।
 इस भर्ती अभियान के तहत 124 प्रिंसिपल और 704 वाइस प्रिंसिपल के पदों को भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 अगस्त 2026 (शाम 6:00 बजे तक) है।
एक नज़र…पदों पर
विवरण
प्रिंसिपल (Principal)
वाइस प्रिंसिपल (Vice Principal)
संस्था
UPSC (शिक्षा निदेशालय, दिल्ली सरकार)
UPSC (शिक्षा निदेशालय, दिल्ली सरकार)
कुल पद
124
704
वेतनमान (Pay Level)
पे लेवल-12 (7th CPC)
पे लेवल-10 (7th CPC)
शैक्षणिक योग्यता
परास्नातक (Master’s) + B.Ed + 10 वर्ष का शिक्षण अनुभव
परास्नातक (Master’s) + B.Ed + 2-3 वर्ष का शिक्षण अनुभव
अधिकतम आयु सीमा
50 वर्ष
35 वर्ष
चयन प्रक्रिया
लिखित परीक्षा (CRT) + इंटरव्यू (75:25 का अनुपात)
लिखित परीक्षा (CRT) + इंटरव्यू (75:25 का अनुपात)
अंतिम तिथि
14 अगस्त 2026 (शाम 06:00 बजे तक)
14 अगस्त 2026 (शाम 06:00 बजे तक)
रिक्तियों का विवरण
1. प्रिंसिपल- 124 पद
  • अनारक्षित (UR): 69
  • EWS: 11
  • OBC (दिल्ली): 18
  • SC: 16
  • ST: 10
2. वाइस प्रिंसिपल- 704 पद
  • अनारक्षित (UR): 287
  • EWS: 71
  • OBC (दिल्ली): 189
  • SC: 103
  • ST: 54
  • नोट: OBC आरक्षण का लाभ केवल दिल्ली सरकार द्वारा जारी OBC प्रमाण पत्र धारकों को मिलेगा। अन्य राज्यों के OBC अभ्यर्थियों को सामान्य (General) श्रेणी के तहत माना जाएगा।
आवश्यक योग्यता
प्रिंसिपल पद के लिए:
  • शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री (Post Graduation) तथा बी.एड. (B.Ed) की डिग्री।
  • अनुभव: किसी मान्यता प्राप्त सीनियर सेकेंडरी स्कूल / इंटरमीडिएट कॉलेज में वाइस प्रिंसिपल / PGT / TGT के रूप में न्यूनतम 10 वर्ष का शिक्षण अनुभव
  • आयु सीमा: अधिकतम 50 वर्ष (OBC के लिए 53 वर्ष, SC/ST के लिए 55 वर्ष)।
वाइस प्रिंसिपल पद के लिए:
  • शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री तथा बी.एड. (B.Ed) की डिग्री।
  • अनुभव: PGT के रूप में न्यूनतम 2 वर्ष अथवा TGT के रूप में न्यूनतम 3 वर्ष का शिक्षण अनुभव।
  • आयु सीमा: अधिकतम 35 वर्ष (OBC के लिए 38 वर्ष, SC/ST के लिए 40 वर्ष)।
कैसे होगा सिलेक्शन
चयन दो चरणों में किया जाएगा, जिसमें 75% अंक लिखित परीक्षा के और 25% अंक इंटरव्यू के जोड़े जाएंगे:
  1. कंबाइंड रिक्रूटमेंट टेस्ट (CRT):
    • प्रकृति: वस्तुनिष्ठ (MCQs)
    • समय अवधि: 2 घंटे
    • कुल अंक: 300 अंक
    • माध्यम: हिंदी एवं अंग्रेजी
    • नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे।
    • परीक्षा तिथि: 1 नवंबर 2026
  2. साक्षात्कार (Interview):
    • कुल 100 अंकों का होगा। न्यूनतम अर्हता अंक अनारक्षित/EWS के लिए 50, OBC के लिए 45 और SC/ST/PwBD के लिए 40 निर्धारित हैं।
आवेदन शुल्क (Application Fee)
  • सामान्य / OBC / EWS (पुरुष उम्मीदवार): ₹25/-
  • महिला / SC / ST / PwBD उम्मीदवार: शुल्क से पूरी तरह छूट।
  • भुगतान का प्रकार: SBI नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड या UPI के माध्यम से ऑनलाइन।
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
  • अधिसूचना जारी होने की तिथि: 24 जुलाई 2026
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 25 जुलाई 2026
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि: 14 अगस्त 2026 (शाम 6:00 बजे तक)
  • लिखित परीक्षा (CRT) की तिथि: 01 नवंबर 2026
कैसे करें अप्लाई ? 
  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://upsconline.nic.in पर जाएं।
  2. “Online Recruitment Application (ORA)” लिंक पर क्लिक करें।
  3. Special Advt. No. 51/2026 खोजें और संबंधित पद (Principal या Vice Principal) का चयन करें।
  4. यदि आपने OTR (One Time Registration) नहीं किया है, तो पंजीकरण पूरा करें।
  5. आवेदन पत्र में मांगी गई सभी व्यक्तिगत व शैक्षणिक जानकारी और कार्य अनुभव भरें।
  6. आवश्यक दस्तावेज़, फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड करें।
  7. आवेदन शुल्क का भुगतान करें (यदि लागू हो) और फॉर्म सबमिट करके प्रिंटआउट संभालकर रखें।
अधिक जानकारी के लिए इस ऑफिशियल लिंक पर क्लिक करें
https://www.upsc.gov.in/sites/default/files/AdvtNo-51-2026-Special-Engl-240726.pdf
सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें