📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAIL) में यंग प्रोफेशनल्स की भर्ती…₹1.40 लाख तक है सैलरी…पढ़ें पूरी डिटेल

Recruitment 2026: यदि आप सरकारी क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं तो आपके लिए एक अच्छा अवसर है। सरकारी कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने अपने राउरकेला स्टील प्लांट के लिए 'यंग प्रोफेशनल्स' के कुल 23 पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। सिलेक्टेड कंडीडेट्स को 1.40 रु. लाख तक सैलरी मिलेगी। आइए जानते हैं इस भर्ती की डिटेल्स

SHARE:

नई दिल्ली। करियर डेस्क। ईश्वी सिंह
सरकारी क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर आया है। महारत्न कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने राउरकेला स्टील प्लांट और रांची स्थित अपनी विभिन्न इकाइयों के लिए ‘यंग प्रोफेशनल्स’ के कुल 23 पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
योग्य और पात्र उम्मीदवार 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, ये भर्तियां तकनीकी (Technical) और गैर-तकनीकी (Non-Technical) दोनों क्षेत्रों के लिए की जा रही हैं।
प्रमुख विभाग 
  • मेटलर्जी (Metallurgy)
  • मैकेनिकल (Mechanical)
  • इलेक्ट्रिकल (Electrical)
  • सिविल (Civil)
  • कंप्यूटर साइंस (Computer Science)
  • एआई एवं डेटा साइंस (AI & Data Science)
  • मानव संसाधन (HR)
  • फाइनेंस (Finance)
  • सेफ्टी (Safety)
  • डिजिटल मार्केटिंग (Digital Marketing)
  • कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस (Corporate Communications)
आवश्यक योग्यता और अनुभव
  • शैक्षणिक योग्यता: अलग-अलग पदों के अनुसार संबंधित विषय/स्ट्रीम में डिग्री/डिप्लोमा होना अनिवार्य है।
  • कार्य अनुभव: कुछ पदों के लिए फ्रेशर्स आवेदन कर सकते हैं, जबकि कुछ पदों के लिए प्रासंगिक कार्य अनुभव (Relevant Work Experience) मांगा गया है।
सैलरी स्ट्रक्चर
चयनित उम्मीदवारों को उनके कार्य अनुभव के आधार पर आकर्षक मासिक मानदेय/वेतन दिया जाएगा:
  • 0 से 2 वर्ष का अनुभव: ₹70,000 प्रति माह
  • 2 से 5 वर्ष का अनुभव: ₹90,000 प्रति माह
  • 5 से 9 वर्ष का अनुभव: ₹1,10,100 प्रति माह
  • 9 वर्ष या उससे अधिक अनुभव: ₹1,40,000 प्रति माह
आवेदन प्रक्रिया:
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार SAIL के आधिकारिक करियर पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।
ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए इस ऑफिशियल लिंक https://sailcareers.com/ पर क्लिक करें
फॉर्म भरने से पहले नोटिफिकेशन में दी गई सभी शर्तों और दिशानिर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
अधिक जानकारी के लिए इस अधिकारिक नोटिफिकेशन पर क्लिक करें https://sailcareers.com/SAIL2026YPROURKELA/Adv_Eng.pdf
सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें

NEET पेपर लीक मामले में सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद अपना अनशन तोड़ा…केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह ने सरकार की ओर से दिया लिखित आश्वासन…वांगचुक की मांगों में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का मुद्दा शामिल नहीं

उत्तराखंड टेक्निकल यूनीवर्सिटी में पेपर लीक हुआ…इस मामले में एक असिस्टैंट प्रोफेसर को गिरफ्तार…यूनीवर्सिटी ने ‘मशीन लर्निंग फॉर इंटरनेट आफ थिंग्स’ और ‘इलैक्ट्रोमेगनेटिक फील्ड थ्योरी’ की सेमेस्टर एग्जाम को रद्द किया..

पेपर लीक मामले पर प्रदर्शनकारियों के हंगामे को देखते हुए गृह मंत्रालय ने दिल्ली के जंतर-मंतर के 1.5 किलोमीटर के दायरे में शाम 4 बजे से रात 12 बजे तक मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं अगले आदेश तक बंद रखने का फैसला किया