📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

IIIDEM Recruitment 2026:चुनाव आयोग के संस्थान में कई पदों पर निकली भर्ती…जानिए कैसे करें अप्लाई?

हमारे लोकतंत्र में चुनावों की महत्वपूर्ण भूमिका है। यदि आप भी इस भूमिका में अपना योगदान देना चाहते हैं तो आप चुनाव आयोग के प्रतिष्ठित संस्थान IIIDEM के साथ जुड़कर अपना करियर बना सकते। संस्थान ने विभिन्न तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आइए जानते हैं कि किन किन पदों के लिए वैकेंसी निकली है

SHARE:

नई दिल्ली। करियर डेस्क
इलेक्शन कमीशन के इंस्टीट्यूट IIIDEM में कई पदों पर भर्ती का विज्ञापन निकला है। यह भर्ती एचआर सर्विस प्रोवाइडर NISG (National Institute for Smart Government) के माध्यम से कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर की जा रही है।
एक नज़र…भर्ती पर 
भर्ती संगठन
भारत अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन संस्थान (IIIDEM)
विभाग
भारत निर्वाचन आयोग (ECI)
भर्ती का प्रकार
कॉन्ट्रैक्ट बेसिस (Contractual via NISG)
पदों के नाम
रिसर्च एसोसिएट, प्रोग्राम ऑफिसर, ट्रेनिंग एसोसिएट, मैनेजर-IT
आवेदन की प्रक्रिया
ऑनलाइन (Online)
नौकरी का स्थान
द्वारका, नई दिल्ली (IIIDEM कैंपस)
आधिकारिक वेबसाइट
iiidem.eci.gov.in
पदों का विवरण और महत्वपूर्ण तिथियां (Vacancy Details & Key Dates)
IIIDEM ने अलग-अलग अधिसूचनाओं के तहत निम्नलिखित पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। पद के अनुसार आवेदन करने की अंतिम तिथियां नीचे दी गई हैं:
  • रिसर्च एसोसिएट (Research Associates)
    • आवेदन शुरू होने की तिथि: 19 जून 2026
    • आवेदन की अंतिम तिथि: 18 जुलाई 2026
  • प्रोग्राम ऑफिसर (Program Officer)
    • आवेदन शुरू होने की तिथि: 22 जून 2026
    • आवेदन की अंतिम तिथि: 21 जुलाई 2026
  • ट्रेनिंग एसोसिएट (Training Associates)
    • आवेदन शुरू होने की तिथि: 03 जुलाई 2026
    • आवेदन की अंतिम तिथि: 02 अगस्त 2026
  • मैनेजर-IT (Manager-IT)
    • आवेदन शुरू होने की तिथि: 10 जुलाई 2026
    • आवेदन की अंतिम तिथि: 09 अगस्त 2026
आवश्यक योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में आवश्यक शैक्षणिक डिग्री और अनुभव होना अनिवार्य है:
  1. प्रोग्राम ऑफिसर व एसोसिएट पद: उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय (जैसे- राजनीति विज्ञान, प्रबंधन, या जनसंपर्क) में पोस्ट-ग्रेजुएशन या प्रोफेशनल डिग्री होनी चाहिए। साथ ही प्रोजेक्ट मैनेजमेंट और रिपोर्ट राइटिंग का अच्छा अनुभव होना चाहिए।
  2. मैनेजर-IT पद: इस पद के लिए उम्मीदवारों के पास IT/Computer Science में B.Tech/B.E./MCA या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर और नेटवर्क मैनेजमेंट का प्रासंगिक अनुभव आवश्यक है।
  3. अन्य योग्यताएं: उम्मीदवारों की अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ होनी चाहिए। कंप्यूटर और एमएस ऑफिस (MS Office) का बुनियादी ज्ञान होना जरूरी है।
वेतन और कार्य अवधि 
  • मासिक वेतन: पदों के अनुसार वेतन अलग-अलग निर्धारित किया गया है। उदाहरण के लिए, प्रोग्राम ऑफिसर पद के लिए कंसोलिडेटेड वेतन ₹60,000 से ₹80,000 प्रति माह तक रहेगा, जिसमें प्रदर्शन के आधार पर सालाना 10% तक की बढ़ोतरी का प्रावधान है।
  • कार्य अवधि: यह नियुक्ति शुरुआती तौर पर 3 वर्षों के लिए की जाएगी, जिसे संस्थान की आवश्यकता और उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है।
कैसे करें आवेदन?
  • ऑनलाइन अप्लाई करें: इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://iiidem.eci.gov.in/iiidem-vacancies पर क्लिक करें।
सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें

भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के सहयोग से भारत टेक्स ट्रेड फेडरेशन (बीटीटीएफ) ने भारत टेक्स 2026 का भारत मंडपम में शुभारंभ हुआ…इसमें 130 से अधिक देशों के 6,000 से अधिक खरीदारों और 1.3 लाख से अधिक व्यापारिक प्रतिनिधि ले रहें है भाग