मुंबई। स्थित प्रसिद्ध मनोरंजन कंपनी राजश्री एंटरटेनमेंट ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह अवसर उन युवाओं के लिए खास है जो बॉलीवुड, टेलीविजन और सेलिब्रिटी पत्रकारिता में करियर बनाना चाहते हैं।
राजश्री प्रोडक्शन
राजश्री प्रोडक्शन देश की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित एंटरटेनमेंट कंपनियों में से एक है। इसकी स्थापना वर्ष 1947 में ताराचंद बड़जात्या ने की थी।
इसके बैनर तले नदिया के पार, हम आपके हैं कौन, हम साथ-साथ हैं जैसी कई हिंदी की सुपरडुपर हिट पारिवारिक फिल्में बनाई हैं।
इसके अलावा टेलीविजन कंटेंट, म्यूजिक और डिजिटल एंटरटेनमेंट के प्रोग्राम प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्युशन का कार्य करती है।
कंपनी ने सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट कंटेंट तैयार करने हेतु योग्य उम्मीदवारों की जरूरत है।
आवश्यक योग्यता
जनर्लिज्म मास कम्युनिकेशन में कोई डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा हिंदी भाषा लेखन क्षमता बहुत अच्छी होनी चाहिए। हिंदी वॉइस ओवर स्किल्स भी जरूरी हैं। इसके अलावा बॉलीवुड, टेलीविजन और सेलिब्रिटी कल्चर की अच्छी समझ भी होनी चाहिए।
उम्मीदवार में न्यूज़ सेंस, लेखन कौशल और डिटेल पर ध्यान देने की क्षमता होनी चाहिए। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि जरूरत पड़ने पर नाइट शिफ्ट में काम करने की क्षमता जरूरी होगी।
डिजिटल और सोशल मीडिया की बेहतरीन समझ भी जरूरी है। इसके अलावा बेसिक न्यूज़रूम टूल्स की जानकारी होनी चाहिए। एंटरटेनमेंट पत्रकारिता के प्रति जुनून रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
जॉब डिस्क्रप्शन
चयनित उम्मीदवारों को बॉलीवुड, टेलीविजन और पापाराज़ी/सेलिब्रिटी खबरों पर रिसर्च, लेखन और रिपोर्टिंग का कार्य करना होगा। साथ ही वेबसाइट, सोशल मीडिया और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए आकर्षक और सटीक कंटेंट तैयार करना होगा।
उम्मीदवारों को इंडस्ट्री ट्रेंड्स, इवेंट्स, रेड कार्पेट शो और सेलिब्रिटी अपीयरेंस पर नजर रखनी होगी। इसके अलावा, पापाराज़ी कवरेज और रियल टाइम अपडेट्स के लिए फील्ड टीम के साथ समन्वय भी करना होगा।
कैसे करें अप्लाई?
इच्छुक उम्मीदवार अपना CV ईमेल के माध्यम से भेज सकते हैं। आवेदन के लिए कंपनी ने आधिकारिक ईमेल आईडी careers@rajshri.com जारी की है। इसके अलावा उम्मीदवार WhatsApp नंबर 9082384821 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
Post Views: 139




