📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

CAG में यंग प्रोफेशनल के कई पदों पर भर्ती…50 हज़ार तक है सैलरी…इस लिंक के ज़रिए करें अप्लाई

भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक कार्यालय यानी Comptroller and Auditor General of India (CAG) ने विभिन्न विंग्स में यंग प्रोफेशनल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह नियुक्तियां संविदा आधार पर की जाएंगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 31 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

SHARE:

PC- AI
नई दिल्ली। करियर डेस्क
भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक कार्यालय यानी CAG ने अपने अलग अलग विंग्स के लिए यंग प्रोफेशनल के कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।
ये नियुक्तियाँ संविदा यानि कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर की जाएंगी। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति पहले एक वर्ष के लिए होगी, जिसे आवश्यकता और प्रदर्शन के आधार पर अधिकतम दो वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है।
कितने पदों पर होगी नियुक्ति?
CAG कार्यालय द्वारा कुल 15 प्रोजेक्ट्स के लिए यंग प्रोफेशनल्स की नियुक्ति की जाएगी। इनमें आर्थिक नीति, डेटा एनालिटिक्स, आईटी, सांख्यिकी, ऑडिट, इंटरनेशनल रिलेशंस, ई-लर्निंग कंटेंट डेवलपमेंट और टैक्सेशन जैसे क्षेत्रों से जुड़े पद शामिल हैं।
क्या है योग्यता?
इन पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं निर्धारित की गई हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, बीटेक, एमटेक, सीए, सीएस, सीएमए, स्टैटिस्टिक्स, डेटा साइंस, पब्लिक पॉलिसी, कॉमर्स, आईटी या संबंधित विषयों में डिग्री होनी चाहिए।
कई पदों पर डेटा एनालिटिक्स, AI/ML, Tableau, Python, Power BI, LMS और वेब डेवलपमेंट का अनुभव भी मांगा गया है।
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 अप्रैल 2026 के आधार पर होगी।
कितना है मानदेय?
चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 40 हजार रुपये से 50 हजार रुपये तक का मानदेय दिया जाएगा। यह राशि अभ्यर्थी की योग्यता और अनुभव के आधार पर तय की जाएगी।
क्या है चयन प्रक्रिया?
भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में आवेदन की स्क्रीनिंग होगी और उसके बाद चयनित उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया जाएगा। इंटरव्यू में शामिल होने के लिए किसी प्रकार का TA/DA नहीं दिया जाएगा।
कैसे करें आवेदन?
योग्य उम्मीदवार निर्धारित ऑनलाइन लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई 2026 तय की गई है। किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
अप्लाई करने के लिए इस ऑफिशियल फॉर्म पर क्लिक करें-
 https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSfIIX87XKpQ7vuAjY6-ee6zboL4YQcTDLlKAH-T3Di3s81sqA/viewform
अधिक जानकारी के लिए इस ऑफिशियल लिंक पर क्लिक करें 
https://cag.gov.in/uploads/young_professional_programme/young-professional-programme-069f9bd58753560-10827271.pdf
सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें