📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

NBT में कंटेंट रिव्युअर समेत कई पदों के लिए निकली वैकेंसी..इस तारीख को होंगे वॉक-इन इंटरव्यु

नेशनल बुक ट्रस्ट, इंडिया में (एनबीटी) द्वारा नेशनल ई-लाइब्रेरी के लिए कंटेंट रिव्युअर समेत कई पदों पर भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किया है। आइए जानते हैं कि कौन से पदों के लिए क्या है आवश्यक योग्यता, अनुभव और कब होंगे वॉक-इन इंटरव्यू?

SHARE:

PC- NBT (INDIA)
नई दिल्ली, करियर डेस्क। नेशनल बुक ट्रस्ट, इंडिया में (एनबीटी) जारी विज्ञापन (संख्या 98/2026/Estt.) के अनुसार, इच्छुक अभ्यर्थी 30 अप्रैल 2026 को एनबीटी मुख्यालय में आयोजित वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। इंटरव्यू का समय सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
पदों का विवरण
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कंटेंट रिव्यूअर और राइटर (अंग्रेजी),  Assistant Finance & Operations Manager, जूनियर अकाउंटेंट के पद पर नियुक्ति की जाएगी। यह नियुक्ति पूरी तरह से संविदा (Contract) आधार पर होगी, जिसकी प्रारंभिक अवधि 11 महीने तय की गई है। आवश्यकता और प्रदर्शन के आधार पर इसे आगे बढ़ाया जा सकता है।
वेतन और आयु सीमा
चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह ₹50,000 से ₹70,000 तक वेतन प्रदान किया जाएगा। अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष निर्धारित की गई है।
शैक्षणिक योग्यता और अनुभव
कंटेंट रिव्यूअर और राइटर पद  के लिए अंग्रेजी या जनर्लिज्म मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएट या पोस्टग्रेजुएट डिग्री और मीडिया 3 से 5 साल का अनुभव होना चाहिए।
अकाउंट और फाइनेंस के लिए उम्मीदवार के पास वित्त, वाणिज्य, अकाउंटिंग या संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री होना आवश्यक है। इसके साथ ही CA, ICWA या MBA (Finance) जैसे प्रोफेशनल क्वालिफिकेशन को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा, अभ्यर्थी के पास वित्तीय योजना, बजटिंग और फंड मैनेजमेंट में 5 से 8 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
आवश्यक कौशल
अभ्यर्थी को सरकारी वित्तीय नियमों, ऑडिट प्रक्रियाओं और अनुपालन मानकों की जानकारी होनी चाहिए। साथ ही, MIS रिपोर्टिंग, वित्तीय जोखिम प्रबंधन, और लागत नियंत्रण में दक्षता अपेक्षित है। Tally, SAP या ERP जैसे अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर का ज्ञान भी जरूरी है।
प्रमुख जिम्मेदारियां
चयनित उम्मीदवार को खातों की निगरानी, बजट तैयार करना, वित्तीय दस्तावेजों का प्रबंधन, टेंडर प्रक्रिया की देखरेख तथा भुगतान समन्वय जैसे कार्यों की जिम्मेदारी दी जाएगी।
आवेदन प्रक्रिया
इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर एनबीटी की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर, आवश्यक दस्तावेजों के साथ सीधे इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।
यह अवसर उन उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण है, जो सरकारी संस्थान में वित्तीय प्रबंधन के क्षेत्र में काम करना चाहते हैं।
ज्यादा जानकारी के लिए इस ऑफिशियल लिंक पर क्लिक करें-

https://www.nbtindia.gov.in/writereaddata/attachmentNews/wednesday-april-29-202612-48-42-pmwalk-in-interview-for-the-following-contractual-posts-.pdf

 

सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें

CISCE यानि काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट किया घोषित…10वीं में 98.18% और 12वीं में 99.13% स्टूडेंट्स हुए पास…ऑफिशियल वेबसाइट results.cisce.org पर लॉग इन करके चेक कर सकते हैं रिजल्ट

इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (सीईआरटी-इन) ने तीन दिवसीय राष्ट्रीय वार्षिक सम्मेलन “सीईआरटी-इन संवाद 2026” का हुआ आयोजन…500 से अधिक साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं, सीआईएसओ और ऑडिट संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।