नई दिल्ली। भीषण गर्मी ने अपना असर अप्रैल के महीने में ही दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार मई और जून मध्य तक गर्मी से सब लोग आहत होंगे, 20 जून के आस-पास मॉनसून आने के बाद ही गर्मी और लू से राहत मिलने की संभावना है।
स्कूलों में समर वेकेशन कब से होगी?
दिल्ली में स्कूलों की गर्मी की छुट्टियों को लेकर अभिभावकों और छात्रों के बीच उत्सुकता बढ़ रही है। शिक्षा निदेशालय दिल्ली द्वारा जारी एकैडमिक कैलेंडर के अनुसार दिल्ली में 11 मई से समर वेकेशन शुरू होने की संभावना है।
हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन नहीं आया है लेकिन सूत्रों के अनुसार इस बार प्रचंड गर्मी की आशंका है तो स्कूलों में लगभग 50-60 दिन यानि लगभग 2 महीने की छुट्टियां हो सकती है
पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें तो दिल्ली के स्कूलों में लगभग 50 दिन की गर्मी की छुट्टियां रहती हैं। पिछले साल 11 मई से 30 जून तक स्कूल बंद रहे थे. इस साल भी इसी पैटर्न को फॉलो हो सकता है। प्रचंड गर्मी में तापमान 45-50 डिग्री तक बढ़ सकता है तो फिर गर्मियों की छुट्टियों को और भी बढ़ाया जा सकता है।
कुछ राज्यों में शुरू हुई गर्मी की छुट्टियां
देश के कुछ राज्यों जैसे छत्तीसगढ़, ओडिशा और केरल में पहले ही गर्मी की छुट्टियां शुरू हो चुकी हैं। वहीं कई राज्यों में स्कूलों के समय में बदलाव किया है। छात्रों को सुबह जल्दी बुलाया जा रहा है और दोपहर से पहले छुट्टी की जा रही है.
स्कूलों में लग रही है ‘वॉटर बेल’
सरकार ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई जरूरी कदम उठाए हैं। स्कूलों में हर घंटे ‘वॉटर बेल’ बजाकर बच्चों को पानी पीने की याद दिलाई जा रही है, ताकि डिहाइड्रेशन से बचा जा सके।
Post Views: 66




