📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

नागरिकों के लिए जैसे जरूरी है ‘आधार’…वैसे ही छात्रों के लिए जरूरी है ‘अपार’…ऐसे बनवाएं APAAR

देश के नागरिकों की पहचान के लिए जैसे आधार कार्ड जरूरी होता है, वैसे ही छात्र की एकेडमिक पहचान के लिए APAAR ID बनाई गई है। APAAR यानि Automated Permanent Academic Account Registry- यह एक तरीके से स्टूडेंट की डिजिटल पहचान है, जो उनका एकैडमिक डेटा को सुरक्षित करती है। यह भारत सरकार की 'वन नेशन, वन स्टूडेंट आईडी' की पहला का हिस्सा है। शिक्षा मंत्रालय ने इसे नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत शुरू किया है। आइए जानते हैं कि अपार आईडी कैसे बनवाएं?

SHARE:

नई दिल्ली. एजुकेशन डेस्क
APAAR ID (Automated Permanent Academic Account Registry) एक यूनिक डिजिटल स्टूडेंट आईडी है, जिसे भारत सरकार ने छात्रों के शैक्षणिक रिकॉर्ड को डिजिटल रूप में सुरक्षित रखने के लिए शुरू किया है। यह ID छात्रों की पूरी शिक्षा यात्रा को एक प्लेटफॉर्म पर जोड़ती है।
APAAR ID क्यों है जरूरी?
आज के डिजिटल दौर में APAAR ID छात्रों के लिए बेहद उपयोगी बनती जा रही है। इसके जरिए—
  • सभी तरह के एजुकेशनल डॉक्युमेंट्स जैसे मार्कशीट, डिग्री, ट्रांसफर सर्टिफिकेट आदि एक जगह मिलते हैं
  • स्कूल/कॉलेज के बदलने पर या एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने पर रिकॉर्ड भी आसानी से ट्रांसफर होता है
  • फर्जी सर्टिफिकेट की एक बड़ी समस्या है, ऑनलाइन अपार आई डी बनवाने से ये समस्या खत्म होती है
  • छात्रों को मिलने वाली सरकारी योजनाएं जैसे स्कॉलरशिप, फेलोशिप आदि में भी भी आसानी होती है
  • इस आई डी से हर स्टूडेंट की डिजिटल प्रोफाइल बनती है जिसकी लाइफटाइम वैलिडिटी होती है।
  • इसे कहीं भी, कभी भी एक्सेस किया जा सकता है क्योंकि ये पेपरलेस होता है.
  • इस आईडी से स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में एडमिशन में मिलने में आसानी होती है।
APAAR ID बनाने के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन?
APAAR ID रजिस्ट्रेशन के लिए आपके पास ये डॉक्युमेंट्स होने चाहिए:
  • आधार कार्ड
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर
  • स्कूल/कॉलेज की जानकारी
  • ईमेल आईडी
Step 1: DigiLocker या ABC Portal पर जाएं
सबसे पहले DigiLocker ऐप या Academic Bank of Credits (ABC) की वेबसाइट पर जाएं।
Step 2: रजिस्ट्रेशन करें
  • मोबाइल नंबर डालें
  • OTP से वेरिफाई करें
  • आधार नंबर लिंक करें
Step 3: प्रोफाइल अपडेट करें
  • नाम, जन्मतिथि, और शैक्षणिक जानकारी भरें
  • स्कूल/कॉलेज का विवरण दर्ज करें
Step 4: APAAR ID जनरेट करें
सभी जानकारी भरने के बाद आपकी APAAR ID ऑटोमेटिक जनरेट हो जाएगी।
Step 5: डाउनलोड और सेव करें
आप अपनी APAAR ID को PDF में डाउनलोड कर सकते हैं या DigiLocker में सेव रख सकते हैं।
APAAR ID शिक्षा के डिजिटल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह छात्रों के लिए न केवल सुविधाजनक है बल्कि सुरक्षित और पारदर्शी भी है। यदि आप छात्र हैं, तो जल्द से जल्द APAAR ID बनवाना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट किया घोषित…10वीं में 92.10% और 12वीं में 85.11% छात्र हुए पास…उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टॉपर्स को फोन करके दी बधाई