📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

साइबर सिक्योरिटी के फील्ड में बनाएं शानदार करियर..इस सरकारी संस्थान में 195 पदों पर भर्ती का अवसर

अगर आपकी रुचि साइबर सुरक्षा, टेक्नोलॉजी और राष्ट्रीय सेवा में है, तो यह आपके लिए शानदार अवसर है। गृह मंत्रालय के इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) ने 195 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। मीडिया, कम्युनिकेशन, कंटेट, साइबर सुरक्षा, तकनीक और राष्ट्रीय सुरक्षा क्षेत्र में करियर बनाने का बेहतरीन अवसर है, आइए जानते हैं कि इसके लिए कैसे आवेदन करना है?

SHARE:

नई दिल्ली, करियर डेस्क

देश में डिजिटल लेनदेन, ऑनलाइन सेवाओं और इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की संख्या तेजी से बढ़ने के साथ साइबर अपराध के मामलों में भी वृद्धि हुई है। बैंकिंग फ्रॉड, UPI धोखाधड़ी, OTP स्कैम, फर्जी वेबसाइट और सोशल मीडिया हैकिंग जैसे मामलों ने आम नागरिकों की चिंता बढ़ाई है।

ऐसे समय में I4C की यह पहल देश के साइबर सुरक्षा नेटवर्क को तकनीकी रूप से और अधिक सक्षम बनाएगी। गृह मंत्रालय के अंतर्गत इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) ने बड़े स्तर पर भर्ती अभियान शुरू किया है। ये भर्ती संविदा के आधार पर पहले 3 साल के लिए की जाएगी जिसे बाद में आवश्यकता के अनुसार बढ़ाया भी जा सकता है।

I4C में 195 पदों पर भर्ती

इस अभियान के तहत 195 से अधिक रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती उन युवाओं और पेशेवरों के लिए सुनहरा अवसर है, जो तकनीक, साइबर सुरक्षा और मीडिया, कम्युनिकेशन, कंटेट के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं।

चयनित उम्मीदवार भारत की साइबर अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने वाले मिशन का हिस्सा बनेंगे। संदेश में कहा गया है— “Join the mission to strengthen India’s fight against cybercrime”। यह केवल नौकरी का अवसर नहीं, बल्कि देश की डिजिटल सुरक्षा को सशक्त बनाने में प्रत्यक्ष योगदान देने का मंच भी है।

I4C देशभर में साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों, जांच, विश्लेषण और समन्वय का प्रमुख केंद्र है। यह संस्था ऑनलाइन फ्रॉड, बैंकिंग धोखाधड़ी, फिशिंग, सोशल मीडिया अपराध, डेटा चोरी और अन्य डिजिटल अपराधों की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ऐसे में 195 से अधिक पदों पर भर्ती का यह अभियान साइबर सुरक्षा ढांचे को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

किन किन पदों पर निकली है भर्ती?

इस भर्ती में विभिन्न डोमेन के पदों को शामिल किया गया है। इनमें साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ, डेटा विश्लेषक, तकनीकी विशेषज्ञ, डिजिटल फॉरेंसिक प्रोफेशनल, सॉफ्टवेयर सपोर्ट और अन्य प्रशासनिक पद शामिल हो सकते हैं।

यह अवसर खासतौर पर उन युवाओं के लिए महत्वपूर्ण है, जिनकी रुचि आईटी, साइबर फॉरेंसिक, नेटवर्क सिक्योरिटी, डिजिटल इंटेलिजेंस, मीडिया, कंटेंट और कम्युनिकेशन जैसे क्षेत्रों में है।

अप्लाई कैसे करें– इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता और अनुभव के अनुसार ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://jobs.f1infotech.in/

 

सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने BJP अध्यक्ष नितिन नबीन से की मुलाकात…राघव ने सोशल मीडिया में लिखा…आज, भारत के संविधान के प्रावधानों का प्रयोग करते हुए, राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के दो-तिहाई से अधिक सांसदों का भाजपा में विलय हो गया है