नई दिल्ली. करियर डेस्क। भारत सरकार ने 8वें वेतन आयोग का गठन केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के वेतन, भत्तों और पेंशन संरचना की समीक्षा और सुधार के लिए किया है।
8वें केंद्रीय वेतन आयोग (8CPC) ने कंसल्टेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती पूरी तरह से कॉन्ट्रैक्ट यानि संविदा आधार पर की जाएगी और इसमें अनुभवी पेशेवरों को मौका दिया जाएगा।
पदों का विवरण
इस भर्ती के तहत तीन श्रेणियों में नियुक्तियां होंगी:
-
सीनियर कंसल्टेंट
-
कंसल्टेंट
-
यंग प्रोफेशनल
योग्यता
उम्मीदवारों के पास निम्न में से कोई एक डिग्री होना जरूरी है:
-
MBA / मास्टर्स (Finance, HR, IR आदि)
-
या LL.B के साथ संबंधित अनुभव
साथ ही Excel, डेटा एनालिसिस और प्रेजेंटेशन स्किल्स अनिवार्य हैं।
अनुभव और आयु सीमा
-
सीनियर कंसल्टेंट: 45 वर्ष तक, 10+ साल अनुभव
-
कंसल्टेंट: 40 वर्ष तक, 6+ साल अनुभव
-
यंग प्रोफेशनल: 32 वर्ष तक, 4+ साल अनुभव
सैलरी
-
सीनियर कंसल्टेंट: ₹1,80,000 प्रति माह
-
कंसल्टेंट: ₹1,20,000 प्रति माह
-
यंग प्रोफेशनल: ₹90,000 प्रति माह
पार्ट-टाइम काम का विकल्प भी उपलब्ध है।
जिम्मेदारियां
-
वेतन और भत्तों का विश्लेषण
-
डेटा कलेक्शन और रिपोर्ट तैयार करना
-
मंत्रालयों के साथ समन्वय
-
HR और कानूनी रिसर्च
-
प्रेजेंटेशन और रिपोर्टिंग
आवेदन प्रक्रिया
-
आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे
-
कोई भी हार्ड कॉपी स्वीकार नहीं होगी
-
भर्ती प्रक्रिया ओपन-एंडेड है जो कि पद भरने तक जारी रहेगी
-
नियुक्ति 1 वर्ष के लिए होगी। आवश्यकतानुसार कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाया भी जा सकता है।
-
कोई अतिरिक्त भत्ता (DA, मेडिकल, TA/DA) नहीं मिलेगा
-
गोपनीयता और प्रोफेशनल आचरण अनिवार्य होगा
ज्यादा जानकारी के लिए इस आधिकारिक लिंक पर क्लिक करें- https://cdnbbsr.s3waas.gov.in/s354b2b21af94108d83c2a909d5b0a6a50/uploads/2026/04/202604101047076214.pdf
Post Views: 79



