📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

मौसम विज्ञान में करियर…जानिए…कहां से करें कोर्स…कहां हैं जॉब के अवसर?

विश्व में भारत ऐसा देश है जहां पर हर तरह के मौसम आते हैं लेकिन कई बार मौसम में उतार-चढ़ाव आते हैं..कभी गर्मी के मौसम में बारिश और ओले पड़ने लगते हैं तो कभी सर्दी के मौसम में सर्दी नहीं होती..तो ऐसा क्यों होता है.. ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु उत्सर्जन के कारण या अन्य किसी कारण...सामान्य तौर पर मौसम विज्ञान में इसकी पढ़ाई होती है.. मानसून कब आने वाला है... कहां पर कितना तापमान रहने वाला है ? ये सारी जानकारी मौसम वैज्ञानिक देते हैं. आइए जानते हैं कि मौसम विज्ञान में करियर का क्या स्कोप है और इसके लिए कहां से पढ़ाई करनी चाहिए?

SHARE:

नई दिल्ली। करियर डेस्क
आज के समय में मौसम, वातावरण, पर्यावरण से संबंधित जानकारी किसानों और यात्रियों के साथ-साथ आम लोगों के लिए भी ज़रूरी हो गई है।
इसके अलावा विमानन, रक्षा और आपदा प्रबंधन जैसे कई क्षेत्रों के लिए मौसम की जानकारी बहुत महत्व रखती है। इन सब वजहों से मौसम विज्ञान (Meteorology) करियर का एक महत्वपूर्ण विकल्प बन चुका है।
क्या है मौसम विज्ञान?
मौसम विज्ञान वह विज्ञान है जिसमें मौसम, जलवायु, वायुमंडल और उनसे जुड़े परिवर्तनों का अध्ययन किया जाता है। इसमें तापमान, वर्षा, हवा की गति, आर्द्रता और प्राकृतिक आपदाओं जैसे चक्रवात, बाढ़ आदि का विश्लेषण किया जाता है।
क्या है आवश्यक पात्रता?
मौसम विज्ञान में करियर बनाने के लिए आपको 12वीं में साइंस स्ट्रीम में होना चाहिए। इसका मतलब हुआ कि  Physics, Chemistry, Mathematics के साथ 12वीं पास  होना आवश्यक पात्रता है तभी आप मौसम विज्ञान से संबंधित आगे की पढ़ाई के लिए एडमिशन ले सकते हैं।
कहां से करें कोर्स?
 मौसम विज्ञान की पढ़ाई के लिए देश में कई प्रतिष्ठित यूनीवर्सिटीज और संस्थान हैं जैसे
  • आंध्र विश्वविद्यालय,
  • आईआईटी दिल्ली,
  • आईआईटी खड़गपुर,
  • भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान, पुणे,
  • मणिपुर विश्वविद्यालय, इंफाल,
  • देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर,
  • पंजाब विश्वविद्यालय, पटियाला,
  •  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बेंगलुरू,
  • सावित्रीबाई फुले  विश्वविद्यालय, पुणे आदि
कौन से हैं प्रमुख कोर्सेज
  • बी.एससी (मौसम विज्ञान / एटमॉस्फेरिक साइंस)
  • एम.एससी (मौसम विज्ञान / क्लाइमेट साइंस)
  • बीटेक / एमटेक (एटमॉस्फेरिक साइंस)
  • पीएचडी (रिसर्च के लिए)
करियर का स्कोप
मौसम विज्ञान की पढ़ाई के बाद करियर के शानदार स्कोप हैं जैसे भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD), भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO), रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में नौकरी का अवसर भी मिलता है तो वहीं टीचिंग और रिसर्च में करियर बना सकते हैं।
इसके अलावा औद्योगिक मौसम अनुसन्धान संस्थाओं, पर्यावरण से जुड़ी एजेंसियों, आपदा प्रबंधन एजेंसियां और विश्व मौसम केंद्र में भी अच्छे पैकेज पर जॉब मिल सकती है.
सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और ममता बनर्जी ने भतीजे अभिषेक बनर्जी पर हमला …सोनारपुर में चुनाव बाद हुई हिंसा से प्रभावित परिवारों से मिलने जा रहे थे अभिषेक बनर्जी…तृणमूल कांग्रेस ने हमले के लिए बीजेपी की सरकार पर लगाया आरोप