नई दिल्ली। (पीआईबी) भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय ने “विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण): वीबी-जी राम जी अधिनियम, 2025” के लिए लोगो डिजाइन प्रतियोगिता शुरू की है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से देशभर के नागरिकों को सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना की ब्रांड पहचान बनाने का अवसर दिया जा रहा है।
यह प्रतियोगिता MyGov पोर्टल पर आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों की भागीदारी यानी “जनभागीदारी” को बढ़ावा देना है।
क्या है जी-राम-जी अधिनियम 2025?
यह अधिनियम “विकसित भारत @2047” के विजन के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को नई दिशा देने का प्रयास है। इसके तहत हर ग्रामीण परिवार, जिसके वयस्क सदस्य अकुशल श्रम करने के इच्छुक हैं, को प्रति वित्तीय वर्ष 125 दिनों के रोजगार की कानूनी गारंटी दी जाएगी।
यह पहल ग्रामीण भारत में रोजगार, आजीविका, सशक्तिकरण और समावेशी विकास को सुनिश्चित करने के लिए बनाई गई है।
प्रतियोगिता का उद्देश्य
इस लोगो डिजाइन प्रतियोगिता का उद्देश्य ऐसा प्रभावशाली प्रतीक तैयार करना है, जो—
-
रोजगार सृजन
-
ग्रामीण विकास
-
आत्मनिर्भरता
-
समावेशी और सतत प्रगति को दर्शा सके।
कौन ले सकता है भाग?
-
सभी भारतीय नागरिक
-
एक प्रतिभागी एक ही एंट्री भेज सकता है
-
डिजाइन पूरी तरह मौलिक होना चाहिए
पुरस्कार राशि
इस प्रतियोगिता के विजेता को ₹50,000 का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। चयनित लोगो का उपयोग मंत्रालय द्वारा आधिकारिक और प्रचार सामग्री में किया जाएगा। यह प्रतियोगिता न केवल रचनात्मक प्रतिभाओं को मंच देती है, बल्कि नागरिकों को देश के विकास में भागीदारी का अवसर भी प्रदान करती है। “विकसित भारत – जी राम जी अधिनियम, 2025” ग्रामीण भारत को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है।
कैसे करें आवेदन?
मायगव (MyGov) पोर्टल पर आयोजित लोगो (Logo) डिज़ाइन प्रतियोगिता तथा मायभारत (MY Bharat) पोर्टल पर आयोजित राष्ट्रीय रील/वीडियो चैलेंज (“60 Seconds for My Village”) एवं विकसित भारत-जी राम जी क्विज कॉम्पीटिशन के माध्यम से प्रतिभागी अपने रचनात्मक विचारों, डिजिटल अभिव्यक्तियों एवं ज्ञान के जरिए ग्रामीण विकास, रोजगार सृजन और आजीविका संवर्धन से जुड़े विषयों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत कर सकते हैं।
अंतिम तिथि
लोगो (Logo) डिज़ाइन प्रतियोगिता में प्रविष्टि जमा करने की अंतिम तिथि, जो पूर्व में 20 मार्च 2026 निर्धारित थी, उसे बढ़ाकर 04 अप्रैल 2026 कर दिया गया है। इसी प्रकार राष्ट्रीय रील/वीडियो चैलेंज में भाग लेने की अंतिम तिथि, जो 21 मार्च 2026 थी, उसे बढ़ाकर 05 अप्रैल 2026 कर दिया गया है। वहीं विकसित भारत-जी राम जी क्विज कॉम्पीटिशन की अंतिम तिथि, जो पहले 23 मार्च 2026 निर्धारित थी, अब 07 अप्रैल 2026 तक बढ़ा दी गई है।
ज्यादा जानकारी और आवेदन करने के लिए इस आधिकारिक लिंक पर क्लिक करें
https://www.mygov.in/task/design-logo-viksit-bharat-%E2%80%93-g-ram-g-act-2025/
Post Views: 34




