नई दिल्ली। युवा संगम कार्यक्रम विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक पहचान के आदान-प्रदान को बढ़ावा देता है। इससे युवाओं में एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना मजबूत होती है।
क्या है युवा संगम कार्यक्रम?
युवा संगम कार्यक्रम के अंतर्गत देश के अलग-अलग हिस्सों से चयनित युवा एक-दूसरे के राज्यों का दौरा करते हैं। इस दौरान वे वहां की भाषा, संस्कृति, परंपराएं, खान-पान, शिक्षा प्रणाली, पर्यटन स्थलों और स्थानीय जीवनशैली को करीब से समझते हैं।
कार्यक्रम में पांच जरूरी पहलुओं पर ध्यान दिया जाता है. जिसमें पर्यटन (Tourism), परंपरा (Tradition), प्रगति (Development), परस्पर संपर्क (Interaction) और प्रौद्योगिकी (Technology) शामिल है।
इस कार्यक्रम में शामिल होने के युवाओं को देश के अलग-अलग हिस्सों से सिलेक्ट किया जाता है। जो युवा चयनित होते हैं वे एक-दूसरे के राज्यों का दौरा करते हैं। इस दौरान वे वहां की भाषा, संस्कृति, परंपराएं, खान-पान, शिक्षा प्रणाली, पर्यटन स्थलों और स्थानीय जीवनशैली को करीब से समझते हैं।
आवश्यक योग्यता और उम्र सीमा
युवा संगम फेज-6 में आवेदन करने की आयु सीमा 18 से 30 वर्ष के बीच है। जो छात्र किसी मान्यता प्राप्त यूनीवर्सिटी या संस्थान से कोई पढ़ाई कर रहे हैं या नेशनल सर्विस स्कीम या, नेहरू युवा केंद्र संगठन (NYKS) के सदस्य है, वे सभी आवेदन के पात्र हैं।
इस कार्यक्रम से युवाओं के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक समझ को बढ़ाने में सहायता होती है। साथ ही, यह कार्यक्रम विभिन्न राज्यों के बीच दूरी को कम कर ‘एकता में विविधता’ की भावना को और मजबूत करता है।
आवेदन कैसे करें?
- युवा संगम कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। सबसे पहले यह सुनिश्चित करें कि आप निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं।
- आवेदन से पहले अपना APAAR ID तैयार रखें, क्योंकि यह अनिवार्य है।
- इसके बाद आधिकारिक वेबसाइट ebsb.aicte-india.org पर जाएं।
- वेबसाइट पर दिए गए रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और “युवा संगम फेज-6” विकल्प चुनें।
- अब आवेदन फॉर्म भरें और उसमें अपनी व्यक्तिगत व शैक्षणिक जानकारी सही-सही दर्ज करें।
- आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना APAAR ID अपलोड करें।
- अंत में, सभी जानकारी ध्यान से जांच लें और आवेदन सबमिट करें। भविष्य के लिए आवेदन का स्क्रीनशॉट या डाउनलोड की गई कॉपी सुरक्षित रखें।
क्या है अप्लाई करने की लास्ट डेट?
इस कार्यक्रम के लिए ऐसे युवा आवेदन कर सकते हैं जो अपने राज्य या केंद्र शासित प्रदेश से बाहर जाकर दूसरे राज्यों की संस्कृति, परंपरा, भाषा और लाइफस्टाइल को जान पाते हैं।
ऑनलाइन अप्लाई करने की लास्ट डेट 18 मार्च 2026 थी, जिसे अब बढ़ाकर 25 मार्च 2026 कर दिया गया है। इच्छुक युवाओं को अंतिम तिथि से पहले अप्लाई करने की सलाह दी जाती है।



