नई दिल्ली। करियर डेस्क
देश की अग्रणी समाचार एजेंसी IANS (इंडो-एशियन न्यूज सर्विस) ने अपने सोशल मीडिया विभाग के विस्तार के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती की घोषणा की है।
एजेंसी द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ती सक्रियता और कंटेंट की मांग को देखते हुए यह नियुक्तियां की जा रही हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
योग्यता और अनुभव
जनर्लिज्म, डिजिटल मीडिया या संबंधित क्षेत्र में किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए।
वहीं ट्विटर (अंग्रेज़ी) के लिए 10 पद निर्धारित किए गए हैं, जिनके लिए 3 से 5 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
वहीं ट्विटर (हिंदी) के लिए 5 पदों पर 2 से 5 वर्ष के अनुभव वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इंस्टाग्राम और फेसबुक के लिए 2 पद (1 से 3 वर्ष अनुभव) तथा यूट्यूब के लिए 4 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
लिंक्डइन प्रोफाइल प्रबंधन के लिए 2 पद (1 से 3 वर्षों का अनुभव) घोषित किए गए हैं।
इसके अतिरिक्त मीडिया मॉनिटरिंग के लिए 4 पदों पर 2 से 4 वर्षों का अनुभव वाले अभ्यर्थियों की आवश्यकता है। स्टोरी फाइंडर के 5 पद भी विज्ञापित किए गए हैं, जिनके लिए 4 से 8 वर्ष का अनुभव अनिवार्य है।
इन पदों के लिए आउटपुट डेस्क का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी।
सभी पदों के लिए कार्यस्थल नोएडा सेक्टर-3 स्थित कार्यालय रहेगा। नियुक्तियां ऑन-साइट आधार पर की जाएंगी तथा चयनित अभ्यर्थियों को रोटेशनल और नाइट शिफ्ट में कार्य करना होगा।
कैसे करें आवेदन ?
आवेदन प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों को अपना रिज़्यूमे और कवर लेटर HR को ईमेल करें। ये मेल आईडी है hr@ians.in
केवल शॉर्टलिस्टेड किए गए उम्मीदवारों से ही संपर्क किया जाएगा। इंटरव्यू के माध्यम से सिलेक्शन किया जाएगा।
सिलेक्टेड कंडीडेट्स को इस बड़ी एजेंसी के डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया विभाग में कार्य करने का मौका मिलेगा।


