📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

विदेश मंत्रालय ने ‘पेड इंटर्नशिप’ के लिए मांगे आवेदन..जानिए कैसे होगा सिलेक्शन?

भारत सरकार के विदेश मंत्रालय का इंटर्नशिप कार्यक्रम युवा पेशेवरों को भारत की विदेश नीति, कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय गतिविधियों का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करने का अवसर प्रदान करता है। इंटर्न को विदेश मंत्रालय के विभिन्न विभागों के साथ मिलकर काम करने का मौका मिलता है। आइए जानते हैं इसके लिए कैसे आवेदन करना है?

SHARE:

PC- MEA
नई दिल्ली. करियर डेस्क
भारत सरकार के Ministry of External Affairs (MEA) ने अपने प्रतिष्ठित इंटर्नशिप कार्यक्रम के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।  इंटर्नशिप कार्यक्रम का उद्देश्य देशभर के मेधावी छात्रों और शोधार्थियों को विदेश मंत्रालय के विभिन्न प्रभागों में व्यावहारिक अनुभव देना है।
चयनित इंटर्न नई दिल्ली स्थित मंत्रालय मुख्यालय में कार्य करते हैं और उन्हें नीति-निर्माण, शोध, विश्लेषण और दस्तावेज़ीकरण से जुड़े कार्य सौंपे जाते हैं।
आवश्यक योग्यता
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट या पीएचडी के छात्र आवेदन कर सकते हैं। ये डिग्री पॉलिटिक्स, इंटरनेशनल रिलेशन, अर्थशास्त्र, कानून जैसे किसी सब्जेक्ट में होनी चाहिए।
कितना मिलेगा स्टाइपेंड?
इंटर्नशिप आमतौर पर छह महीने की अवधि के लिए होती है और इसे वर्ष में दो चरणों में आयोजित किया जाता है। चयनित अभ्यर्थियों को 10 हज़ार रुपए स्टाइपेंड यानि वजीफा के रुप में हर महीने दिए जाएंगे।
इसके अलावा उन्हें मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कार्य करने और महत्वपूर्ण बैठकों की प्रक्रिया समझने का अवसर मिलता है।
कैसे होगा सिलेक्शन?
आवेदन ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्वीकार किए जाते हैं। प्रारंभिक छंटनी के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का इंटरव्यु लिया जाता है। सिलेक्शन इंटरव्यु में परफॉर्मेंस के आधार पर होगा।

प्रमुख तारीखें- 

क्रम संख्या तिथि  विवरण
1 10 फरवरी 2026 टर्म–I, 2026 के लिए अधिसूचना जारी एवं आवेदन आमंत्रित
2 04 मार्च 2026 आवेदन प्राप्त करने की लास्ट डेट
3 05 मार्च 2026 शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों की घोषणा एवं साक्षात्कार हेतु आमंत्रण
4 14 मार्च 2026 इंटरव्यु
5 20 मार्च 2026 चयनित अभ्यर्थियों की घोषणा
नोट- ये संभावित तारीखें हैं जिनमें बदलाव भी संभव है.
अधिक जानकारी और आवेदन के लिए इच्छुक उम्मीदवार इस आधिकारिक लिंक पर क्लिक करके पूरी जानकारी ले सकते हैं।
https://internship.mea.gov.in/internship
सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें