📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

नेशनल इंफार्मेटिक्स सेंटर (NIC) में साइंटिस्ट के 243 पदों पर होगी रिगुलर भर्ती…जानिए क्या है योग्यता, कैसे करना है अप्लाई?

राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (National Informatics Centre) भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्य करने वाली एक प्रमुख तकनीकी संस्था है। इसका ई-गवर्नेंस और डिजिटल इंडिया में महत्वपूर्ण रोल है। यहां पर ग्रुप ‘ए’ लेवल की गैजेटेड पोस्ट साइंटिस्ट के पदों पर डॉयरेक्ट भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। यह भर्ती देशभर के तकनीकी पेशेवरों के लिए केंद्र सरकार में प्रतिष्ठित और सुरक्षित करियर बनाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। आइए जानते हैं इस रिगुलर पोस्ट के लिए क्या है आवश्यक योग्यता ?

SHARE:

नई दिल्ली. करियर डेस्क 

राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र ई-गवर्नेंस, डिजिटल इंडिया, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, नेटवर्किंग और साइबर सिक्योरिटी जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में काम करती है। इन कार्यों के लिए अलग अलग कैटेगरीज़ में प्रोफेशनल्स की ज़रूरत होती है। इस संस्था में जॉब की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी ख़बर है। साइंटिस्ट–‘बी’ पद पर चयनित उम्मीदवारों को सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, आईटी सिस्टम्स, नेटवर्किंग, साइबर सिक्योरिटी और सरकारी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से जुड़े कार्यों में योगदान देने का अवसर मिलेगा।

पद- साइंटिस्ट

पदों की संख्या- अनरिजर्वड (जनरल)- 100, एससी- 36, एसटी-18, ओबीसी- 65, ईडब्लूएस-24, दिव्यांग-10

आवश्यक योग्यता- किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग या कंम्प्युटर साइंस या इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, या साइबर लॉ या इलेक्ट्रानिक्स या इंफॉर्मेटिक्स आदि में डिग्री । साल 2024 या 2025 या 2026 के लिए Computer Science and Information Technology (CS), या Electronics & Communication Engineering (EC) या Data Science and Artificial Intelligence (DA) गेट स्कोर रखने वाले कंडीडेट अप्लाई कर सकते हैं।

वेतनमान– यह भर्ती पे लेवल–10 के अंतर्गत की जाएगी, जिसमें चयनित अभ्यर्थियों को ₹56,100 से ₹1,77,500 तक वेतन मिलेगा।

कैसे करें आवेदन– इन पदों के लिए डिटेल्ड नोटिफिकेशन गेट (GATE-2026) का रिजल्ट घोषित होने के बाद जारी किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी पात्रता शर्तें, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन की अंतिम तिथि सहित विस्तृत जानकारी एनआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए इस ऑफिशियल लिंक पर क्लिक करें  https://recruitment.nic.in/

सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें

भारत और मलेशिया व्यापार एवं निवेश, रक्षा, ऊर्जा, उन्नत विनिर्माण तथा सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों में अपने संबंधों का करेंगे विस्तार…प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि दोनों पक्ष हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता के लिए हैं प्रतिबद्ध