📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

जनर्लिज्म स्टूडेंट्स के लिए आई अच्छी ख़बर…रेलवे में बनिए सीनियर पब्लिसिटी इंस्पेक्टर..जानिए डिटेल्स

अगर आपके पास जनर्लिज्म, मास कम्युनिकेशन, एडवरटाइजिंग, पब्लिक रिलेशन में डिग्री या डिप्लोमा है तो आप भारतीय रेलवे में सीनियर पब्लिसिटी इंस्पेक्टर की रिगुलर पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि इस पोस्ट के लिए सिलेक्शन प्रॉसेस क्या है

SHARE:

नई दिल्ली. करियर डेस्क

अगर आप रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सीनियर पब्लिसिटी इंस्पेक्टर (Senior Publicity Inspector – SPI) पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वैकेंसी जारी कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

  • संगठन: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
  • पद का नाम: सीनियर पब्लिसिटी इंस्पेक्टर
  • कुल पद: 15
  • आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन
  • नौकरी का स्थान: संबंधित रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) के अंतर्गत आने वाले शहर
सीनियर पब्लिसिटी इंस्पेक्टर का कार्य

सीनियर पब्लिसिटी इंस्पेक्टर का मुख्य कार्य रेलवे की योजनाओं, उपलब्धियों और जनहितकारी सूचनाओं का प्रचार-प्रसार करना होता है। इसके अंतर्गत मीडिया कोऑर्डिनेशन, प्रेस रिलीज, पब्लिक रिलेशन और प्रचार सामग्री की योजना बनाना शामिल है।

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से:

  • ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री
  • पत्रकारिता / जनसंपर्क / मास कम्युनिकेशन में डिग्री या डिप्लोमा
आयु सीमा
  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 30 वर्ष
  • आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया

RRB Senior Publicity Inspector भर्ती में उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा:

  1. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)- इसमें 90 मिनट में 100 बहुविकल्पी प्रश्न होंगे। परीक्षा में वन थर्ड की निगेटिव मार्किंग भी होगी।
  2. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  3. मेडिकल टेस्ट
वेतनमान

चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार आकर्षक वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा।

आवेदन कैसे करें?
  1. रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. RRB Senior Publicity Inspector भर्ती लिंक पर क्लिक करें
  3. रजिस्ट्रेशन कर आवेदन फॉर्म भरें
  4. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
  5. आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें
  6. ऑन-लाइन आवेदन करने की लास्ट डेट 29 जनवरी 2026 है। उम्मीदवारों को अंतिम तिथि से पहले आवेदन करने की सलाह दी जाती है।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें- https://rrbbbs.gov.in/documentexplorer.php?prmt=TVRZNU9RPT0=

सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें