नई दिल्ली. करियर डेस्क
भारत सरकार ने आम नागरिकों, विशेष रूप से युवाओं और विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence–AI) की बुनियादी समझ देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय एआई साक्षरता कार्यक्रम (National AI Literacy Program) की शुरुआत की है।
इस पहल का लक्ष्य देश में एआई को एक आवश्यक जीवन-कौशल के रूप में विकसित करना है, ताकि लोग बदलती तकनीकी दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकें।
क्या ‘युवा एआई फॉर ऑल’ पहल?
यह कार्यक्रम राष्ट्रीय एआई साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत आता है। इस नेशनल लेवल की पहल है जिसके पहले चरण में लाखों शिक्षार्थियों को एआई साक्षर बनाना है। यह पहल ‘विकसित भारत’ के विज़न के अनुरूप है, जिसमें डिजिटल सशक्तिकरण और भविष्य के कौशलों को प्राथमिकता दी गई है।
विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षक, सरकारी कर्मचारी और आम नागरिक भी इस कार्यक्रम का लाभ उठा सकते हैं। इस पहल का उद्देश्य ‘युवा एआई फॉर ऑल (YUVA AI for All)’ को एक प्रमुख पाठ्यक्रम के रूप में शुरू किया गया है।
यह एक फ्री यानि निःशुल्क, प्रमाणन-आधारित कोर्स है, जिसे देश की विभिन्न डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध कराया गया है। यह कोर्स कई भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है, जिससे इसकी पहुंच और व्यापक हो जाती है।
इस पहल से छात्रों से लेकर आम लोगों को फायदा मिलेगा क्योंकि एआई का प्रयोग शिक्षा, स्वास्थ्य, मीडिया, उद्योग और प्रशासन समेत हर क्षेत्र में बहुत अधिक होने वाला है। इस कोर्स से आम लोग एआई के सही उपयोग करना सीखेंगे। इससे जहां आम लोग न केवल एआई साक्षर बनेंगे बल्कि बल्कि युवाओं का तकनीकि ज्ञान बढ़ेगा जो उनके करियर में मदद करेगा।
कितनी भाषाओं में उपलब्ध है एआई फॉर ऑल कोर्स?
एआई क्या है, यह कैसे काम करता है, इसका उपयोग कहां होता है, इसकी बुनियादी समझ विकसित करना आज के समय की मांग है। हम अपने जीवन के दैनिक कार्यों में किस तरह से एआई का सही तरह से उपयोग कर सकते हैं। इसी उद्देश्य से राष्ट्रीय एआई साक्षरता कार्यक्रम शुरू किया गया है।
फिलहाल ये कोर्स हिंदी और अंग्रेजी समेत 10 अन्य भारतीय भाषाओं (असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल और तेलुगु) में उपलब्ध है।
एआई फॉर ऑल कोर्स के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन?
यदि आप भी इस कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन कराना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करें https://www.futureskillsprime.in/course/yuva-ai-for-all/
इसके अलावा एआई फॉर ऑल कोर्स आईगॉटकर्मयोगी और दीक्षा समेत अन्य एड-टेक प्लेटफार्मों पर भी उपलब्ध है। सफलतापूर्वक कोर्स पूरा करने के बाद सरकार द्वारा जारी सर्टिफिकेट भी मिलेगा।
(PIB)



