नई दिल्ली. करियर डेस्क
राष्ट्रीय महिला आयोग की स्थापना जनवरी 1992 में एक सरकारी संस्था के रूप में की गई थी। इसका उद्देश्य महिलाओं को मिले संवैधानिक और कानूनी अधिकारों की समीक्षा करना, ज़रूरत पड़ने पर कानूनों में सुधार के सुझाव देना, महिलाओं की शिकायतों के समाधान में मदद करना और महिलाओं से जुड़े सभी नीतिगत मामलों पर सरकार को सलाह देना है। यह आयोग राष्ट्रीय महिला आयोग अधिनियम, 1990 के तहत बनाया गया था। यहां पर मीडिया असिस्टैंट और हिंदी कंटेंट राइटर की वैकेंसी निकली है।
पद- कंटेंट राइटर (हिंदी)
पदों की संख्या- 1
योग्यता- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से जनर्लिज्म में ग्रेजुएशन या हिंदी में मास्टर्स डिग्री या जनर्लिज्म में पीजी डिप्लोमा । हिंदी और अंग्रेजी भाषा का अच्छा ज्ञान होना चाहिए।
अनुभव- किसी सरकारी या प्राइवेट मीडिया में कम से कम 2 वर्ष का कार्य अनुभव
पारिश्रमिक- 50 हज़ार रुपए प्रति माह
कार्य विवरण-
- भाषणों के लिए सामग्री तैयार करना,
- प्रकाशन के लिए लिखित सामग्री बनाना,
- हिंदी में प्रेस विज्ञप्तियाँ तैयार करना,
- सोशल मीडिया के लिए कंटेंट बनाना,
- हिंदी में औपचारिक और रचनात्मक लेखन करना,
- और आयोग द्वारा समय-समय पर दिए गए अन्य कार्यों को पूरा करना।
कब होंगे वॉक-इन इंटरव्यु- इच्छुक उम्मीदवार 20 जनवरी 2026 को आयोग के समक्ष अपना लेटेस्ट बायोडाटा (सीवी) तथा शैक्षिक योग्यता, पहचान पत्र और अनुभव से संबंधित सभी ओरिजिनल डॉक्युमेंट्स के साथ उपस्थित हो सकते हैं।
राष्ट्रीय महिला आयोग
प्लॉट-21, जसोला संस्थागत क्षेत्र,
नई दिल्ली – 110025
पद- मीडिया असिस्टैंट
पदों की संख्या- 1
योग्यता- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी सब्जेक्ट में ग्रेजुएशन की डिग्री या जनर्लिज्म मास कम्युनिकेशन में डिग्री । हिंदी और अंग्रेजी भाषा का अच्छा ज्ञान होना चाहिए।
अनुभव- किसी सरकारी या प्राइवेट मीडिया में कम से कम 1 वर्ष का कार्य अनुभव
पारिश्रमिक- 40 हज़ार रुपए प्रति माह
कार्य विवरण-
- आयोग की जनसंपर्क (पीआर) और मीडिया से जुड़ी गतिविधियों में सहयोग करना,
- आयोग के डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे आधिकारिक वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के संचालन में मदद करना,
- आयोग से जुड़े मुद्दों और एनसीडब्ल्यू की मीडिया कवरेज पर शोध और विश्लेषण करना,
- मीडिया सेल को प्रशासनिक कार्यों में सहयोग देना,
- महिलाओं के खिलाफ हिंसा, अधिकारों के उल्लंघन और कानूनों के सही ढंग से लागू न होने से जुड़ी खबरों पर रोज़ाना नज़र रखना,
- महिलाओं से संबंधित सकारात्मक खबरें और सफलता की कहानियाँ एकत्र करना,
- आयोग की वेबसाइट का रखरखाव करना और उस पर सामग्री अपडेट करना,
- आयोग द्वारा समय-समय पर सौंपे गए अन्य सभी कार्यों को पूरा करना।
कब होंगे वॉक-इन इंटरव्यु- इच्छुक उम्मीदवार 20 जनवरी 2026 को आयोग के समक्ष अपना लेटेस्ट बायोडाटा (सीवी) तथा शैक्षिक योग्यता, पहचान पत्र और अनुभव से संबंधित सभी ओरिजिनल डॉक्युमेंट्स के साथ उपस्थित हो सकते हैं।
राष्ट्रीय महिला आयोग
प्लॉट-21, जसोला संस्थागत क्षेत्र,
नई दिल्ली – 110025



