नई दिल्ली. करियर डेस्क
प्रकाशन विभाग, एन.सी.ई.आर.टी. नई दिल्ली के द्वारा पीएबी परियोजना के अंतर्गत कान्ट्रैक्ट के आधार पर असिस्टैंट एडिटर और प्रूफ रीडर की नियुक्ति हेतु स्किल टेस्ट और इंटरव्यु के जरिए सिलेक्शन किया जाएगा। अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू भाषा के लिए असिस्टैंट एडिटर और प्रूफ रीडर की नियुक्ति फिलहाल 31 मार्च 2026 तक है जिसे प्रोजेक्ट की ज़रूरत और कंडीडेट की परफार्मेंस के आधार पर बढ़ाया भी जा सकता है।
पद- असिस्टैंट एडिटर (अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू)
पदों की संख्या- हिंदी में 10, अंग्रेजी में 10 और उर्दू भाषा के लिए 2 पद रिक्त हैं।
योग्यता- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री और जनर्लिज्म मास कम्युनिकेशन, बुक पब्लिशिंग में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा या डिग्री जिसमें एडिटिंग एक सब्जेक्ट के रुप में होना चाहिए । पुस्तक निर्माण तकनीकों, मुद्रण की आधुनिक प्रक्रिया और टाइपोग्राफी का ज्ञान होना चाहिए और हिंदी, अंग्रेजी, हिंदी भाषा में निपुण होना चाहिए ।
अनुभव- संबंधित क्षेत्र में 5 वर्ष का कार्य अनुभव (जो उम्मीदवार आवश्यक अनुभव का दावा करते हैं, उन्हें कौशल परीक्षा के समय वेतन पर्ची / बैंक स्टेटमेंट/ आयकर रिर्टन की सत्यापित प्रति भी कार्य अनुभव के प्रमाण के रुपमें प्रस्तुत करना करना अनिवार्य होगा।)
उम्र सीमा- अधिकतम 45 वर्ष
पारिश्रमिक- 80 हज़ार रुपए प्रति माह
चयन प्रक्रिया- स्किल टेस्ट और इंटरव्यु
आवेदन कैसे करें- रजिस्ट्रेशन और डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन के लिए अपने सारे डॉक्यूमेंट्स के साथ 17 जनवरी 2026 (शनिवार) को 9.30 से 12.30 बजे के बीच सी.आई.ई.टी, एनसीईआरटी, नई दिल्ली में आएं. इसके बाद शॉर्ट लिस्टेड कंडीडेट्स का स्किल टेस्ट उसी दिन दोपहर 2 बजे से होगा। कंडीडेट्स को टाइम से पहले पहुंचने की सलाह दी जाती है।
पोस्ट- प्रूफ रीडर (अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू)
पदों की संख्या- हिंदी में 07, अंग्रेजी में 09 और उर्दू भाषा के लिए 01 पद रिक्त हैं।
योग्यता- संबंधित विषय (अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू ) में ग्रेजुएशन की डिग्री और कम्प्युटर और टाइपोग्राफी की बेसिक नॉलेज
अनुभव- संबंधित क्षेत्र में कम से कम 1 साल का अनुभव
उम्र सीमा- अधिकतम 45 वर्ष
वेतन- 37 हज़ार रुपए प्रति माह
चयन प्रक्रिया- स्किल टेस्ट
आवेदन कैसे करें- रजिस्ट्रेशन और डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन के लिए अपने सारे डॉक्यूमेंट्स के साथ 17 जनवरी 2026 (शनिवार) को 9.30 से 12.30 बजे के बीच सी.आई.ई.टी, एनसीईआरटी, नई दिल्ली में आएं. इसके बाद शॉर्ट लिस्टेड कंडीडेट्स का स्किल टेस्ट उसी दिन दोपहर 2 बजे से होगा। कंडीडेट्स को टाइम से पहले पहुंचने की सलाह दी जाती है।
ज्यादा जानकारी के लिए इस आधिकारिक लिंक पर क्लिक करें – https://ncert.nic.in/pdf/announcement/vacancies/projectstaffvacancy/Skilltest_AE-PR-5779_12-01-26.pdf



