📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

कर्तव्य पथ पर भव्य रिपब्लिक डे परेड को देखिए लाइव…जानिए कैसे बुक करें ऑनलाइन टिकट?

हर साल देश के दिल दिल्ली और दिल्ली के दिल कर्तव्य पथ पर 26 जनवरी को रिपब्लिक डे परेड होती है। इस परेड में देश की सैन्य ताकत, सांस्कृतिक विरासत और विभिन्न राज्यों की भव्य झांकियां देखने को मिलती हैं। अगर आप भी इस रोमांचक अनुभव को लाइव देखना चाहते हैं तो अभी अपना टिकट बुक कर लीजिए। आइए जानते हैं कि टिकट ऑनलाइन और ऑफलाइन कैसे मिलेगा ?

SHARE:

नई दिल्ली। नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर हर साल की तरह इस साल भी रिपब्लिक डे परेड का भव्य आयोजिन होने जा रहा है। इस बार गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि यूरोपीय कमीशन अध्यक्ष के उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय काउंसिल के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा होंगे।

इस परेड में देश की सैन्य ताकत, सांस्कृतिक विविधता और राज्यों की झांकियां देखने को मिलती हैं। अगर आप भी इस रोमांचक अनुभव को महसूत करना चाहते हैं तो आप टिकट बुक करा सकते हैं।

कैसे बुक करें ऑनलाइन टिकट?

रिपब्लिक डे परेड के लिए ऑनलाइन टिकट की बुकिंग 5 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। 26 जनवरी को होने वाली मुख्य परेड के लिए टिकट के दाम 20 रुपये और 100 रुपये है।

वहीं 28 जनवरी को होने वाली फुल ड्रेस रिहर्सल बीटिंग रिट्रीट के लिए 20 रुपये और मुख्य बीटिंग रिट्रीट 29 जनवरी के लिए 100 रुपये में टिकट में उपलब्ध हैं।

अगर आप भी घर बैठे ऑनलाइन टिकट बुक करना चाहते हैं, तो आप गणतंत्र दिवस समारोह के लिए टिकट अब ‘आमंत्रण’ मोबाइल ऐप के जरिए खरीदे जा सकते हैं।”

इसके अलावा, टिकट आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी प्राप्त किए जा सकते हैं। उसके लिए रक्षा मंत्रालय के आधिकारिक ‘आमंत्रण’ पोर्टल http://aamantran.mod.gov.in पर क्लिक करें।

इसके बाद इस पोर्टल पर अपना नाम, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर, घर का पता और ईमेल आईडी जैसी मांगी गई जानकारियां भरें।

बुकिंग के दौरान अपनी कोई एक आईडी प्रूफ जैसे आधार कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट आदि का प्रयोग करें

काउंटर से कैसे खरीदें टिकट?

आप ऑफलाइन टिकट बुक करना चाहते हैं तो आप सीधे काउंटर पर जाकर भी टिकट ले सकते हैं। इसके लिए आप काउंटर कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 8, राजीव चौक मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 3–4, संसद भवन के रिसेप्शन, सेना भवन के गेट नंबर 5, शास्त्री भवन के गेट नंबर 3 और जंतर मंतर से ले सकते हैं।

रिपब्लिक डे के टिकट काउंटर 5 से 14 जनवरी तक खुले रहेंगे। आप सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और फिर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक यहां से टिकट खरीद कते हैं।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और ममता बनर्जी ने भतीजे अभिषेक बनर्जी पर हमला …सोनारपुर में चुनाव बाद हुई हिंसा से प्रभावित परिवारों से मिलने जा रहे थे अभिषेक बनर्जी…तृणमूल कांग्रेस ने हमले के लिए बीजेपी की सरकार पर लगाया आरोप