📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

वन्यजीव क्षेत्र (Wild Life Sector) में करियर के हैं शानदार स्कोप…जानिए कौन से हैं प्रमुख संस्थान,कहां से करें कोर्स?

हाल ही में अरावली पहाड़ियों का मुद्दा उठा था जिसके बाद एक बार फिर प्रकृति और पर्यावरण के महत्व और उसके संरक्षण को लेकर चर्चा हो रही है । आंकड़ों के मुताबिक, भारत में 100 से अधिक राष्ट्रीय उद्यान और सैकड़ों वन्यजीव अभयारण्य हैं, जिनके संरक्षण और प्रबंधन के लिए योग्य मानव संसाधन की आवश्यकता है। इसलिए इस क्षेत्र में प्रोफेशनल्स की डिमांड बढ़ी है। फॉरेस्ट ऑफिसर, वन अधिकारियों, रिसर्चर्स, रेंजर्स, इको-टूरिस्ट गाइड, वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर और जैसे कितने पदों में करियर के लिए क्या है स्कोप, इसके लिए कहां से करें कोर्स, आइए जानते हैं

SHARE:

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क।  वन्यजीव क्षेत्र में करियर चुनना केवल रोजगार प्राप्त करना नहीं है, बल्कि यह प्रकृति और मानव के सह-अस्तित्व को मजबूत करने की जिम्मेदारी भी है। जलवायु परिवर्तन, वनों की कटाई और वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास में कमी जैसी चुनौतियों ने इस क्षेत्र में प्रशिक्षित पेशेवरों की मांग को बढ़ा दिया है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में 100 से अधिक राष्ट्रीय उद्यान और सैकड़ों वन्यजीव अभयारण्य हैं, जिनके संरक्षण और प्रबंधन के लिए योग्य मानव संसाधन की आवश्यकता है। इसी कारण भारतीय वन सेवा (IFS), राज्य वन सेवाओं, और शोध संस्थानों में अवसर बढ़ रहे हैं।

प्रमुख करियर ऑप्शंस

वन्यजीव बायोलॉजिस्ट, इकोलॉजिस्ट, वन्यजीव फोटोग्राफर, इको-टूरिज्म विशेषज्ञ और पर्यावरण शिक्षक जैसे करियर विकल्प अब केवल सीमित वर्ग तक नहीं रहे। डिजिटल मीडिया और डॉक्यूमेंट्री प्लेटफॉर्म्स के विस्तार ने भी इस क्षेत्र में नए रोजगार खोले हैं।

भारतीय वन सेवा (IFS)

भारतीय वन सेवा के अधिकारी देश के वन, राष्ट्रीय उद्यान और अभयारण्यों के संरक्षण, प्रबंधन और वन्यजीव कानूनों के क्रियान्वयन का कार्य करते हैं। इस सेवा में चयन UPSC सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से होता है।

वाइल्डलाइफ बायोलॉजिस्ट और शोधकर्ता

ये विशेषज्ञ वन्यजीवों के व्यवहार, आवास, प्रजनन और संरक्षण रणनीतियों पर शोध करते हैं। ये विश्वविद्यालयों, सरकारी संस्थानों और गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) से जुड़े होते हैं।

वन अधिकारी और रेंजर

राज्य वन सेवाओं के अंतर्गत आने वाले अधिकारी वन्यजीव सुरक्षा, अवैध शिकार रोकने और जंगल प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

वन्यजीव फोटोग्राफर और डॉक्युमेंट्री फिल्ममेकर

डिजिटल मीडिया और डॉक्यूमेंट्री के बढ़ते प्रभाव के कारण यह क्षेत्र तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इनके माध्यम से जन-जागरूकता और संरक्षण संदेश व्यापक स्तर तक पहुँचता है।

इको-टूरिज्म और पर्यावरण शिक्षा

प्राकृतिक पर्यटन, गाइडिंग और पर्यावरण शिक्षा के क्षेत्र में प्रशिक्षित युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुल रहे हैं।

आवश्यक योग्यता और प्रशिक्षण

इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए इंटरमीडिएट यानि 12 वीं क्लास में  बायोलॉजी पास होने चाहिए इसके बाद ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन लेवल की पढ़ाई वाइल्डलाइफ साइंस, इकोलॉजी जैसे सब्जेक्ट में कर सकते हैं।

इसके लिए  वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (देहरादून), फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट, और ICFRE (Indian Council of Forestry Research and Education) जैसे संस्थानों से पढ़ाई की जा सकती है।

एडमिशन प्रॉसेस- देश के प्रमुख वन्य जीव संस्थानों में एडमिशन प्रॉसेस क्या है, आइए जानते हैं

संस्थान का नाम स्थान मुख्य पाठ्यक्रम / प्रशिक्षण योग्यता प्रवेश प्रक्रिया
वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (WII) देहरादून, उत्तराखंड एम.एससी. वाइल्डलाइफ साइंस, पीजी डिप्लोमा, शोध पाठ्यक्रम स्नातक (जीवविज्ञान / जूलॉजी / पर्यावरण विज्ञान) राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा, साक्षात्कार एवं मेडिकल टेस्ट
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी (IGNFA) देहरादून, उत्तराखंड भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों का प्रशिक्षण UPSC द्वारा चयनित IFS अधिकारी UPSC सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से
फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (FRI) देहरादून, उत्तराखंड एम.एससी. फॉरेस्ट्री, शोध कार्यक्रम विज्ञान विषयों के साथ स्नातक FRI द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा
भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद (ICFRE) देहरादून (देशभर में केंद्र) वानिकी, जैव विविधता, शोध व प्रशिक्षण स्नातक / स्नातकोत्तर (साइंस/फॉरेस्ट्री) संस्थान-स्तरीय प्रवेश परीक्षा / NET-GATE + साक्षात्कार
ट्रॉपिकल फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (TFRI) जबलपुर, मध्य प्रदेश उष्णकटिबंधीय वानिकी व वन्यजीव शोध स्नातकोत्तर (संबंधित विषय) NET / GATE या संस्थान चयन प्रक्रिया
CSIR-LaCONES (लैबोरेटरी फॉर कंजर्वेशन ऑफ एन्डेंजर्ड स्पीशीज़) हैदराबाद, तेलंगाना वन्यजीव आनुवंशिकी, संरक्षण शोध एम.एससी. (लाइफ साइंस / बायोटेक) CSIR-NET / GATE + साक्षात्कार
राज्य वन प्रशिक्षण अकादमियाँ विभिन्न राज्य रेंजर, फॉरेस्टर, वाइल्डलाइफ गार्ड प्रशिक्षण 12वीं / स्नातक (राज्य अनुसार) राज्य सरकार की परीक्षा, शारीरिक परीक्षा व साक्षात्कार
सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें

नोएडा में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर सैकड़ों फैक्टरी कर्मियों ने किया हिंसक प्रदर्शन….पुलिस ने बड़ी मुश्किल से हालात पर काबू पाया…यूपी सरकार ने बनाई हाईप्रोफाइल कमेटी…कमेटी में श्रमिक संगठनों के 5 प्रतिनिधि और उद्योग संगठनों के 3 प्रतिनिधि भी शामिल…सभी पक्षों की भागीदारी से शांतिपूर्ण तरीके से निकालेंगे समाधान- सीएम योगी