लखनऊ. करियर डेस्क। उत्तर प्रदेश में लेखपाल भर्ती के लिए ऑन-लाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज यानि 29 दिसबंर से शुरू हो गई है जो कि 28 जनवरी 2026 तक चलेगा।
जिन उम्मीदवारों के पास आवश्यक योग्यता है, वे आवेदन करने की अंतिम तिथि यानि 28 जनवरी 2026 से पहले ऑन-लाइन अप्लाई कर दें।
पदों की संख्या- लेखपाल भर्ती के लिए जनरल कैटेगरी में 3,205 पद, वहीं अनुसूचित जाति (SC) के 1,679 पद और अनुसूचित जनजाति (ST) के 160 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 2,158 पद और आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग (EWS) के 792 पद रिक्त हैं।
आवश्यक योग्यता: किसी भी विषय में इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा पास होना चाहिए वहीं इससे ज्यादा पढ़े-लिखे उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। वहीं NCC ‘B’ सर्टिफिकेट रखने वाले आवेदकों को वरीयता दी जाएगी।
आयु सीमा: 18-40 वर्ष
- सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट http://upsssc.gov.in पर क्लिक करके वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस पूरा करें।
-
इसके बाद लेखपाल भर्ती से जुड़े लिंक “Lekhpal Recruitment 2025” या “Apply Online” से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद अपने ओटीआर नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड की मदद से लॉगिन करें। जिन उम्मीदवारों ने पहले से ओटीआर किया है, उन्हें दोबारा रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं है।
इसके बाद जो एप्लीकेशन फॉर्म खुलेगा उसमें मांगी गई सभी जानकारी भरें और निर्धारित फॉर्मेट और साइज में फोटो, हस्ताक्षर और एजुकेशनल डॉक्युमेंट्स अपलोड करें
इसके बाद निर्धारित फीस ऑनलाइन तरीके यानि डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, या नेट बैंकिंग के ज़रिए फीस जमा करें।
इसके बाद फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें
ज्यादा जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://upsssc.gov.in//ViewPdf.aspx?tLraJR5peAQLoNmaatEe4V48l7BwmAwvWd5Tc7PB4O0=


