📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

पीएम मोदी ने आकाशवाणी से की ‘मन की बात’…इस साल मिली इन उपलब्धियों को बताया ख़ास

हमारा देश विकास की नई इबारत लिखते हुए विकसित भारत बनने की राह पर है। पीएम मोदी ने इस साल के अपने आखिरी मन की बात कार्यक्रम में कहा कि सुरक्षा, खेल, विज्ञान और वैश्विक मंचों पर देश अपनी मजबूत छाप छोड़ रहा है। पीएम मोदी ने किस तरह से इस साल की यादों को अपनी बातों के ज़रिए बताया है, आइए जानते हैं

SHARE:

PC- AIR

नई दिल्ली. पीएम मोदी ने इस साल के अपने आखिरी ;मन की बात’ कार्यक्रम के ज़रिए देश को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने इस साल देश को मिली बड़ी उपलब्धियों के बारे में चर्चा की कहीं।

हर मंच पर मजबूत छाप 

पीएम मोदी ने कहा कि ये साल भारत ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं। भारत अब अपनी मजबूत उपस्थिति से हर वैश्विक मंचों पर अपनी मजबूत छाप छोड़ रहा है।

आकाशवाणी से प्रसारित ‘मन की बात’ कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा, “इस साल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने हर भारतीय के मन को गर्व से भर दिया। दुनिया ने साफ देखा कि आज का भारत अपनी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करता। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान देश के कोने-कोने से मां भारती के प्रति प्रेम और समर्पण की तस्वीरें सामने आईं। लोगों ने अपने-अपने तरीके से अपने भाव व्यक्त किए।”

खिलाड़ियों ने रोशन किया देश का नाम

पीएम मोदी ने कहा कि ये साल खेलों में भी यादगार सफलता के लिए जाना जाएगा। पुरुष क्रिकेट टीम ने जहां आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी जीती तो वहीं महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार वर्ल्ड कप जीतकर देश का रोशन किया।

वहीं भारत की बेटियों ने ‘ब्लाइंड टी-20 वर्ल्ड कप’ जीतकर भी सफलता के नए कीर्तिमान रच दिया। एशिया कप में भी हमारे खिलाड़ियों ने देश का तिरंगा शान से लहराया वहीं पैरा एथलीटों ने विश्व चैंपियनशिप में कई पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया है।

पीएम मोदी ने अपने कार्यक्रम में विज्ञान और अंतरिक्ष क्षेत्र का भी ज़िक्र किया। उन्होने कहा कि शुभांशु शुक्ला पहले भारतीय बने, जो अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष सेंटर तक पहुंचे।

विकास और विरासत की चर्चा

पीएम मोदी ने एक और जहां कई क्षेत्रों में विकास की बात की तो वहीं दूसरी ओर देश की विरासत के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि साल की शुरूआत में प्रयागराज महाकुंभ ने पूरी दुनिया को भारतीय आस्था, परंपरा और संस्कृति से परिचित कराया तो वहीं साल के अंत में अयोध्या में राम मंदिर पर ध्वजारोहण के कार्यक्रम ने हर भारतीय को गर्व से भर दिया।

‘नए साल 2026 की शुभकामनाएं’

पीएम मोदी ने कहा कि नया साल 2026 आने वाला है। ये नया साल नई उम्मीदों और नए संकल्पों का है। हम सब स्वदेशी से स्वावलंबन की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सबको विकसित भारत बनाने की दिशा में एकजुट होकर कार्य करना है।

(PIB)

सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें