📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

DD News में कॉपी राइटर/कॉपी एडिटर की निकली वैकेंसी..80 हज़ार तक है सैलरी..जल्द करें अप्लाई

प्रसार भारती की स्थापना 1997 में हुई थी। यह एक स्वायत्त सार्वजनिक प्रसारक संस्थान है। प्रसार भारती ने डीडी न्यूज़ के लिए कॉन्ट्रैक्ट लेवल पर कॉपी राइटर और कॉपी एडिटर की वैकेंसी निकाली है। इन पदों के लिए योग्यता, अनुभव और सिलेक्शन प्रॉसेस के बारे में जानते हैं

SHARE:

नई दिल्ली. करियर डेस्क.  प्रसार भारती की ओर से दूरदर्शन के 31 और आकाशवाणी के 44 रीजनल न्यूज यूनिट्स और हेड ऑफिस के लिए कॉपी एडिटर की वैकेंसी निकाली है।

पद- कॉपी राइटर

पदों की संख्या– 3

योग्यता और अनुभव- किसी भी विषय में ग्रेजुएशन और 5 साल का मीडिया में अनुभव अथवा पत्रकारिता या जनसंचार में डिग्री या डिप्लोमा के साथ मीडिया में 3 साल का अनुभव। हिंदी और अंग्रेजी का ज्ञान और टायपिंग स्किल्स

उम्र सीमा- अधिकतम 40 वर्ष ( आकाशवाणी और दूरदर्शन में काम कर रहे कैजुअल असायनीज को अधिककतम उम्र सीमा में 10 साल की छूट मिलेगी। इसके लिए निर्धारित फॉर्मेट में सेल्फ डिक्लेरेशन देना होगा।

सैलरी- 55 हज़ार रुपए तक


MUST READ–नेशनल बुक ट्रस्ट को चाहिए मीडिया कोऑर्डिनेटर…इस तारीख को होंगे वॉक-इन इंटरव्यु

पद- कॉपी एडिटर्स

पदों की संख्या– 2

योग्यता और अनुभव- किसी भी विषय में ग्रेजुएशन और 7 साल का मीडिया में अनुभव अथवा पत्रकारिता या जनसंचार में डिग्री या डिप्लोमा के साथ मीडिया में 3 साल का अनुभव। हिंदी और अंग्रेजी का ज्ञान और टायपिंग स्किल्स

उम्र सीमा- अधिकतम 40 वर्ष ( आकाशवाणी और दूरदर्शन में काम कर रहे कैजुअल असायनीज को अधिककतम उम्र सीमा में 10 साल की छूट मिलेगी। इसके लिए निर्धारित फॉर्मेट में सेल्फ डिक्लेरेशन देना होगा।

सैलरी- 80 हज़ार रुपए तक

आवेदन कैसे करें-  प्रसार भारती की ऑफिशियल वेबसाइट  http://avedan.prasarbharati.org पर क्लिक करके ऑन-लाइन रजिस्ट्रेशन करें और मांगी गई जानकारी भरें। अपने शैक्षिक और अनुभव संबंधी प्रमाणपत्रों को अपलोड करें। आवेदन करने की लास्ट डेट 10 जनवरी 2026 है। आवेदकों को अंतिम तिथि से पहले आवेदन करने की सलाह दी जाती है।

कैसे होगा चयन– प्रसार भारती प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी करके शार्टलिस्ट करेगा और टेस्ट/इंटरव्यु के लिए मेल और फोन के द्वारा सूचित करेगा। फिर कंडीडेट्स का टेस्ट/ इंटरव्यु में प्रदर्शन के आधार पर सिलेक्शन होगा।

ज्यादा जानकारी के लिए इस आधिकारिक लिंक पर क्लिक करें

https://prasarbharati.gov.in/wp-content/uploads/2025/12/209322-NIA_dated_26-12-2025-Copy_Writer_and_Copy_Editor.pdf

सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें