लखनऊ. करियर डेस्क. यूपी पुलिस में भर्ती होने के लिए जारी जारी शासनादेश के अनुसार निर्धारित योग्यता रखने वाले पुरुष और महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं । महिलाओं को 20 फीसद आरक्षण भी मिलेगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने गृहजिले की वैकेंसी के अनुसार आवेदन करना होगा।
योग्यता– किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से हाईस्कूल यानि 10वीं पास होना चाहिए।
उम्र सीमा- जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष है। एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र सीमा में छूट मिलेगी। ऑन लाइन अप्लाई करते समय हाई स्कूल की मार्कशीट या प्रमाणपत्र अपलोड करना होगा ताकि योग्यता और उम्र को वेरीफाई किया जा सके.
परीक्षा फीस- जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग से संबंधित आवेदकों के लिए परीक्षा 400 रुपये है जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 300 रुपये है। ऑनलाइन आवेदन करते समय फीस को ऑनलाइन तरीके डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए से करना होगा।
कैसे करें आवेदन– ऑनलाइन आवेदन करना होगा. इसके लिए इस आधिकारिक लिंक https://www.upprpb.in/#/auth/landing पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें और मांगी गई जानकारी भरें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें
कैसे होगा सिलेक्शन ?
ऑनलाइन आवेदन करने के बाद एक लिखित परीक्षा होगी। 100 अंकों की सामान्य ज्ञान की लिखित परीक्षा के लिए 2 घंटे का समय दिया। लिखित परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों का फिजिकल यानि शारीरिक मानक परीक्षा, डॉक्युमेंट्स वेरीफिकेशन, और शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी।
इसके बाद सिलेक्टेड कंडीडेट्स की जिलेवार मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
हेल्पलाइन नंबर- ऑन-लाइन आवेदन करते समय अगर किसी भी तरह की परेशानी आ रही हो तो यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर 18009110005 पर फोन किया जा सकता है।
Post Views: 429



https://uppbpb.gov.in/FilesUploaded/Notice/Homeguard-Vigyapti-Annexure040580ca-3efd-4a45-b5c1-b90fee424333.pdf