📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

KVS और NVS में बंपर वैकेंसी का जारी हुआ नोटिफिकेशन…जानिए किस पोस्ट पर कैसे होगा सिलेक्शन?

CBSE ने केंद्रीय विद्यालयों (KVS) और नवोदय विद्यालयों (NVS) में टीचिंग और नॉन-टीचिंग के 14967 पदों पर वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके अनुसार, 14 नवंबर से 4 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। आइए आवश्यक योग्यता और चयन प्रक्रिया के बारे में जानते हैं।

SHARE:

नई दिल्ली. करियर डेस्क। केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस), शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अधीन एक स्वायत्त संगठन है। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है, इसके 25 क्षेत्रीय कार्यालय आगरा, अहमदाबाद, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, दिल्ली, एर्नाकुलम, गुड़गांव, गुवाहाटी, हैदराबाद, जबलपुर, जयपुर, जम्मू, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, पटना, रायपुर, रांची, सिलचर, तिनसुकिया और वाराणसी में स्थित हैं।

इसके अलावा, देश भर में 1288 केंद्रीय विद्यालय (केवी) कार्यरत हैं, जिनमें 3 विदेश में भी हैं। इसके पाँच क्षेत्रीय शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान भी हैं। केवी कक्षा 12वीं तक सह-शिक्षा विद्यालय हैं और छात्रों के समग्र विकास पर केंद्रित हैं।

नवोदय विद्यालय समिति (जिसे अब एनवीएस कहा जाएगा) भारत सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के शिक्षा मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त संगठन है। इसका मुख्यालय नोएडा (उत्तर प्रदेश) में हैं जबकि 8 क्षेत्रीय कार्यालय हैं जो कि भोपाल, चंडीगढ़, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना, पुणे और शिलांग में स्थित हैं।

देशभर में लगभग 653 जवाहर नवोदय विद्यालय हैं। ये पूरी तरह से आवासीय विद्यालय हैं जहां पर शिक्षकों को विद्यालय परिसर में ही आवास उपलब्ध कराया जाता है।

केवीएस और एनवीएस में कई पदों के लिए वैकेंसी निकली है. ये भर्ती असिस्टैंट कमिश्नर, प्रिसिंपल, पीजीटी, टीजीटी, पीआरटी,और विभिन्न नॉन टीचिंग पदों के लिए की जाएगी।

सीबीएसई के नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती अभियान के जरिए केवीएस और एनवीएस में कुल 14976 पद भरे जाएंगे।

पोस्ट- असिस्टैंट कमिश्नर

योग्यता– मास्टर्स डिग्री और बीएड

अनुभव– प्रिसिंपल या वायस प्रिसिंपल के रुप में 3 साल काम करने का अनुभव

उम्र सीमा- अधिकतम 45 वर्ष

पीजीटी के लिए संबंधित विषय में मास्टर डिग्री और साथ में बीएड होना अनिवार्य है। वहीं टीजीटी पदों के लिए संबंधित विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ बीएड और सीटीईटी पास होना चाहिए।

वहीं पीआरटी यानि प्राइमरी टीचर्स के लिए सीनियर सेकेंडरी के साथ डीएलएड या बीएलएड और सीटीईटी  पेपर-I पास होना चाहिए।

सभी वर्ग की महिलाओं के लिए उम्र सीमा में 10 वर्षों की छूट मिलेगी वहीं एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्लूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षण और उम्र सीमा में छूट मिलेगी।

कैसे होगा सिलेक्शन-

असिस्टैंट कमिश्नर, प्रिंसिपल, पीजीटी,टीजीटी, पीआरटी के लिए प्री, मेंस और इंटव्यु एग्जाम होगा। प्री एग्जाम में बहुविकल्पी प्रश्न (MCQ) होंगे जिसमें पास होने पर मुख्य परीक्षा में संबंधित विषय में ऑबजेक्टिव और सब्जेक्टिव दोनों प्रकार के सवाल होंगे। इसमें पास होने पर इंटरव्यु होगा।

प्री एग्जाम में टियर-1 में गलत उत्तरों के लिए निगेटिव मार्किंग होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक अर्थात 1 गलत जवाब देने पर 3 सही जवाब देने वाले सवालों में 1 अंक काटे जाएँगे।

मुख्य परीक्षा में भी निगेटिव मार्किंग होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक (अर्थात 0.25 अंक) काटे जाएँगे।

फाइनल मेरिट लिस्ट बनाने में मुख्य परीक्षा और इंटरव्यु में प्राप्त अंकों को क्रमशः 85% और 15% वेटेज देकर मेरिट सूची तैयार की जाएगी।

आवेदन कैसे करें-

इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इन दिए गए वेबसाइट्स में से किसी एक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध आवेदन लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित परीक्षा फीस भी ऑन-लाइन पेमेंट करनी होगी।

ऑनलाइन अप्लाई करने की लास्ट डेट 4 दिसंबर 2025 है। उम्मीदवारों को लास्ट डेट से पहले आवेदन करने की सलाह दी जाती है।

www.cbse.gov.in,

http://kvsangathan.nic.in

ज्यादा जानकारी के लिए इस ऑफिशियल लिंक पर क्लिक करें
सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें