📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

किसी भी सरकारी सेवा से संबंधी शिकायत का समाधान पाइए…ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म CPGRAMS के बारे में जानिए

डिजिटल इंडिया अभियान का उद्देश्य देश के नागरिकों को ऐसी पावर देना है जो कि उन्हें इंपावर करे। इसी दिशा में CPGRAMS यानि Centralised Public Grievance Redress and Monitoring System (CPGRAMS) यह एक ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म है जिसे आप अपने स्मार्ट फोन में डाउन लोड कर सकते हैं। यह भारत सरकार और राज्य सरकारों के सभी मंत्रालयों और विभागों से जुड़ा एक एकल पोर्टल है। इसके माध्यम से आप किस तरह से किसी भी सरकारी सेवा से संबंधित शिकायत का समाधान पा सकते हैं, आइए जानते हैं

SHARE:

नई दिल्ली. सीपीग्राम्स (CPGRAMS) केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली (सीपीजीआरएएमएस) नागरिकों के लिए 24×7 उपलब्ध एक ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म है, जहाँ वे सेवा वितरण से संबंधित किसी भी विषय पर लोक प्राधिकारियों के समक्ष अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।

CPGRAMS कैसे करता है काम

यह भारत सरकार और राज्य सरकारों के सभी मंत्रालयों/विभागों से जुड़ा एक एकल पोर्टल है। प्रत्येक मंत्रालय और राज्य की इस प्रणाली तक भूमिका-आधारित पहुँच है। सीपीजीआरएएमएस नागरिकों के लिए गूगल प्ले स्टोर और उमंग के साथ एकीकृत मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से डाउनलोड करने योग्य एक स्टैंडअलोन मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से भी उपलब्ध है।

सीपीजीआरएएमएस में दर्ज शिकायत की स्थिति को शिकायतकर्ता के पंजीकरण के समय प्रदान की गई विशिष्ट पंजीकरण आईडी से ट्रैक किया जा सकता है। सीपीजीआरएएमएस नागरिकों को शिकायत अधिकारी द्वारा किए गए समाधान से संतुष्ट न होने पर अपील की सुविधा भी प्रदान करता है। शिकायत के बंद होने के बाद, यदि शिकायतकर्ता समाधान से संतुष्ट नहीं है, तो वह प्रतिक्रिया दे सकता है। यदि रेटिंग ‘खराब’ है, तो अपील दायर करने का विकल्प सक्षम है।

केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली (सीपीजीआरएएमएस) नागरिकों के लिए 24×7 उपलब्ध एक ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म है, जहाँ वे सेवा वितरण से संबंधित किसी भी विषय पर लोक प्राधिकारियों के समक्ष अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। यह भारत सरकार और राज्यों के सभी मंत्रालयों/विभागों से जुड़ा एक एकल पोर्टल है।

प्रत्येक मंत्रालय और राज्य की इस प्रणाली तक भूमिका-आधारित पहुँच है। सीपीजीआरएएमएस नागरिकों के लिए गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करने योग्य एक स्टैंडअलोन मोबाइल एप्लिकेशन और उमंग के साथ एकीकृत मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से भी उपलब्ध है।

सीपीजीआरएएमएस में दर्ज शिकायत की स्थिति को शिकायतकर्ता के पंजीकरण के समय प्रदान की गई विशिष्ट पंजीकरण आईडी से ट्रैक किया जा सकता है। सीपीजीआरएएमएस नागरिकों को शिकायत अधिकारी द्वारा समाधान से संतुष्ट न होने पर अपील की सुविधा भी प्रदान करता है।

शिकायत निपटान के बाद, यदि शिकायतकर्ता समाधान से संतुष्ट नहीं है, तो वह अपनी प्रतिक्रिया दे सकता है। यदि रेटिंग ‘खराब’ है, तो अपील दायर करने का विकल्प उपलब्ध है। याचिकाकर्ता अपनी शिकायत पंजीकरण संख्या से भी अपील की स्थिति को ट्रैक कर सकता है।

अधिक जानकारी के लिए के लिए इस ऑफिशियल लिंक क्लिक करें  https://pgportal.gov.in/

सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें

नोएडा में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर सैकड़ों फैक्टरी कर्मियों ने किया हिंसक प्रदर्शन….पुलिस ने बड़ी मुश्किल से हालात पर काबू पाया…यूपी सरकार ने बनाई हाईप्रोफाइल कमेटी…कमेटी में श्रमिक संगठनों के 5 प्रतिनिधि और उद्योग संगठनों के 3 प्रतिनिधि भी शामिल…सभी पक्षों की भागीदारी से शांतिपूर्ण तरीके से निकालेंगे समाधान- सीएम योगी