सरकार ने पश्चिम एशिया पर सर्वदलीय बैठक की…कहा…सरकार की प्राथमिकता प्रवासी भारतीयों की सुरक्षा और घरेलू ऊर्जा की जरूरतों को पूरा करना है, देश में कच्चे तेल और गैस का पर्याप्त भंडार है और नए टैंकर भी आ रहे हैं.. घबराने की कोई ज़रूरत नहीं है
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने अमेरिका और इजराइल से ईरान युद्ध के बारे में कहा- यह मामला अब हद से ज्यादा बढ़ गया है, युद्ध को तत्काल समाप्त करने की अपील की: न्यूजी एजेंसी एपी के हवाले से खबर।
आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, पुलिस के अनुसार मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हुई, गंभीर रूप से आग में झुलसे यात्रियों का इलाज जारी